Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर

    नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 23, 2024 trending No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD BIJAPUR. जिले में माओवादी संगठन के  बटालियन नम्बर-5  के साथ जवानों की जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है, बताया जा रहा है कि नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा की फोर्स ने नक्सलियों को घेर रखा है और दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग चल रही है, जानकारी मिल रही है कि जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।

    दरअसल नारायणपुर जिले का अबूझमाड़ ओरछा बीजापुर जिले का सीमावर्ती इलाका है और यहां लगातार नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना  पुलिस को मिल रही थी, जिसके बाद गुरुवार की सुबह तीनों जिलों की फोर्स जिसमें आईटीबीपी, एसटीएफ, डीआरजी और  बस्तर बटालियन के जवानों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश दी और लगातार पिछले 2 घंटे से जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

    Read Also- ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ पहले से आसान, सरकार 1 जून से बदल रही न‍ियम, जानिए क्‍या हुआ बदलाव?

    एक नक्सली हुआ है ढेर
    नक्सलियों के बटालियन नंबर-5  में कई ईनामी नक्सली शामिल है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी मिली है कि मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हुआ है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तेज धूप और भीषण गर्मी के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार जवान नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश दे रहे हैं। आज तड़के सुबह जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, और यहां पहली बार फोर्स पहुंची है।

    दोनों ओर से मुठभेड़ है जारी 
    जैसे ही पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है और उसके बाद गुरुवार की तड़के सुबह ऑपरेशन लॉन्च कर इस इलाके में जवानों की संयुक्त टीम को भेजा गया। जवानों का नक्सलियों से आमना सामना हुआ है और लगातार दोनों ओर से मुठभेड़ जारी है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जवानों से जानकारी मिली है कि नक्सलियों ने यहां अपना अस्थाई कैंप बना रखा था।

    Read Also- छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा, देखें शेड्यूल

    50 से 60 की संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी
    यहां 50 से 60 की संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी दिखी, जिसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है, एसपी का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है, मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है, लेकिन जवानों के वापस लौटने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी, फिलहाल जवानों ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर रखा है, और लगातार मुठभेड़ जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bijapur bijapur attack bijapur breaking news bijapur hindi news bijapur ied blast news bijapur latest news bijapur naxal bijapur naxal attack bijapur naxal attack news bijapur naxal attack today bijapur naxal news bijapur news bijapur today news breaking news chhattisgarh news fm bijapur fm express news fm news bijapur fm news vijayapura latest news madhya pradesh news naxal attack in bijapur naxal attack news in bijapur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.