- कोरबा। जिले में दो ट्रकों के बीच आमने-सामने टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। हादसे के बाद दोनों ही ट्रकों में भीषण आग लग गई, कोरबा के दर्री इलाके के रहने वाले ड्राइवर दिलीप यादव (35 वर्ष) और दूसरा ट्रक चालक 37 वर्षीय पकंज शर्मा मूलतः बिहार का रहने वाला है, जो रायपुर की एक कंपनी की गाड़ी चलाता था। दोनों की जलकर मौत हो गई।
हादसे की सूचना लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकलकर्मी और पुलिस पहुंची। 11 हजार केवी की बिजली लाइन को भी बंद कराया गया। नगर सेना, बालको और सीएसईबी की दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों की बॉडी बुरी तरह जल चुकी थी। राखड़ और चावल लोडेड ट्रक के ड्राइवर आग में जिंदा ही जल गए। एक ट्रक में चावल की बोरियां और दूसरे में राखड़ लोड था। हादसे के बाद सड़क पर पलटे हुए दोनों वाहन। पीएम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।




