Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग

    July 23, 2026

    स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय

    July 23, 2026

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजीव भवन विवाद: FIR के विरोध में खम्हारडीह थाने के बाहर कांग्रेस का धरना, भाजपा नेताओं पर भी केस की मांग
    • स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित, सरकार ने हड़ताली अतिथि शिक्षकों को दिया 27 जुलाई तक का समय
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » फाइलें नहीं हिलीं, युवक जलने चला: बेमेतरा में आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप

    फाइलें नहीं हिलीं, युवक जलने चला: बेमेतरा में आत्मदाह की कोशिश से हड़कंप

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 7, 2026 दुर्ग संभाग No Comments2 Mins Read

    बेमेतरा। जिले के कलेक्टोरेट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि सतर्कता में तैनात सुरक्षा जवानों ने समय रहते हस्तक्षेप कर युवक के हाथ से माचिस छीन ली, जिससे एक बड़ी और दुखद घटना टल गई।

     

    जानकारी के अनुसार युवक की पहचान आरिफ बाठिया के रूप में हुई है। आरिफ ने कृषि विभाग के कार्यालय भवन निर्माण का कार्य कराया था, लेकिन आरोप है कि काम पूरा होने के बावजूद उसे करीब एक साल से भुगतान नहीं किया गया। भुगतान को लेकर बार-बार विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।

     

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरिफ पेट्रोल और माचिस लेकर कलेक्टोरेट परिसर पहुंचा और अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। वह जैसे ही माचिस जलाने वाला था, उसी वक्त मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे रोक लिया और माचिस अपने कब्जे में ले ली।

     

    घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक को समझाइश दी गई और उसकी शिकायत को गंभीरता से सुने जाने का आश्वासन दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने मामले की जांच कर भुगतान संबंधी विवाद का निराकरण करने की बात कही है।

     

    इस घटना के बाद कलेक्टोरेट परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल रहा। लोगों में सवाल है कि जब छोटे ठेकेदारों और कामगारों को समय पर मेहनताना नहीं मिलता, तो वे किस दरवाजे पर जाएं। फिलहाल युवक सुरक्षित है और प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    #AdministrativeFailure #BigBreaking #DAHike #महंगाईभत्ता #ChhattisgarhNews #CMAnnouncement #EmployeesBenefit #छत्तीसगढ़_सरकार #GovernmentEmployees #पेंशनर_समाचार #कर्मचारी_खुशखबरी #55PercentDA #BreakingNews #छत्तीसगढ़ #Collectorate #ContractorIssue #GovernmentNegligence #JusticeDemand #PaymentPending #PublicAnger bemetara BreakingNews
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का विस्तार, छत्तीसगढ़ के चार संभागों में होंगे आयोजन

    छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश के आसार, कई जिलों में अलर्ट

    पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, IPS शंकर बघेल और आकाश शुक्ला को मिला अतिरिक्त प्रभार, आदेश जारी…

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.