नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल 2025 में iPhone 16 अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो गया है। स्मार्टफोन की कीमत पहली बार 60 हजार रुपये से कम हो गई है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लॉन्च प्राइस की तुलना में खरीदारों को लगभग 20 हजार रुपये तक की बचत हो रही है, जबकि बैंक ऑफर और एक्सचेंज डिस्काउंट जोड़ने पर कीमत और कम हो जाती है।
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की प्रभावी कीमत 59,504 रुपये तक पहुंच गई है। सेल में फोन का बेस प्राइस 62,999 रुपये है, जो एमआरपी से 16,901 रुपये कम है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 3,495 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। कुल मिलाकर खरीदारों को 20,396 रुपये तक की बचत होने का लाभ मिल रहा है।
iPhone 16 को पिछले वर्ष 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। स्मार्टफोन Apple के A18 चिपसेट और iOS 26 पर आधारित है, जिसमें Apple Intelligence फीचर्स का पूरा सपोर्ट मिलता है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 8 GB रैम और 128 GB स्टोरेज का बेस वेरिएंट उपलब्ध है।
कैमरा सेटअप इसकी प्रमुख खूबियों में से एक है। iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जो कम रोशनी में भी बेहतर फोटो और वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है। फ्रंट में 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
फोन में 3561 mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। iPhone 16 अल्ट्रामरीन, टील, ब्लैक, व्हाइट और पिंक सहित कई रंग विकल्पों में उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट सेल में आकर्षक ऑफर्स के चलते iPhone 16 इस बार ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय डील बना हुआ है।




