Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » राजधानी में गणेश झांकियों का जुलूस आज रात 8 बजे से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    राजधानी में गणेश झांकियों का जुलूस आज रात 8 बजे से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 8, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    राजधानी में गणेश झांकियों का जुलूस आज रात 8 बजे से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    रायपुर। राजधानी में गणेश विसर्जन का मुख्य आकर्षण झांकी जुलूस आज सोमवार रात 8 बजे से निकाला जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी झांकियों की शुरुआत शारदा चौक से होगी। यहां झांकियों को टोकन दिए जाएंगे और एक-एक कर छोड़ा जाएगा। तेलघानी नाका, राठौर चौक और तात्यापारा से आने वाली झांकियां भी शारदा चौक में एकत्रित होंगी।

    झांकियां और गणेश प्रतिमाएं शारदा चौक से रवाना होकर जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, सदरबाजार, कंकालीपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर, रायपुरा से होती हुई महादेव घाट पहुंचेंगी। रूट पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने करीब 800 पुलिस बल तैनात रहेंगे।

    Read Also-  रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

    ये रास्ते रहेंगे बंद

    • राठौर चौक से एमजी रोड, शारदा चौक और तात्यापारा चौक की ओर रास्ता शाम 6 बजे से बंद रहेगा।
    • जयस्तंभ चौक से शारदा चौक, मौदहापारा और शास्त्री चौक जाने वाले रास्ते 6 बजे से बंद होंगे।
    • मालवीय रोड और कोतवाली चौक के आसपास के रास्ते भी बंद कर दिए जाएंगे।
    • सदरबाजार, शद्दाणी चौक, सक्ती चौक और कंकालीपारा की सड़क रात 9 बजे से बंद रहेगी।
    • पुरानी बस्ती, लाखेनगर, अश्वनी नगर, सुंदर नगर और रायपुरा रोड रात 10 बजे से बंद रहेंगे।
    • महादेव घाट से अम्लेश्वर पुल रात 12 बजे से बंद रहेगा।

    इन रास्तों पर होगा ट्रैफिक डायवर्ट

    • तेलीबांधा, गौरवपथ, शास्त्री चौक से आमापारा, टाटीबंध जाने वाले वाहन कालीबाड़ी, टिकरापारा, संतोषी नगर और रिंग रोड-1 से होकर जाएंगे।
    • खमतराई, फाफाडीह से पुरानी बस्ती जाने वाले वाहन स्टेशन रोड या भनपुरी होकर जाएंगे।
    • अभनपुर से आने वाले यात्री एक्सप्रेस-वे या पचपेड़ी नाका से कालीबाड़ी, महिला थाना होकर आ-जा सकेंगे।
    • रायपुरा और महादेव घाट से अम्लेश्वर की ओर जाने वाली ट्रैफिक को कुम्हारी और खुड़मुड़ा की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    हर साल झांकियों के दौरान चाकूबाजी और झगड़े की घटनाएं सामने आती हैं। पिछले साल पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर 60 से अधिक चाकू-छुरियां जब्त की थीं। इस बार भी भीड़ में सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। क्राइम ब्रांच की टीम दो-दो के ग्रुप में घूमकर संदिग्धों की तलाशी लेगी।

    शहर को कई सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में एएसपी रैंक के अधिकारी की ड्यूटी होगी। सुरक्षा प्रभारी का दायित्व कमांडेंट मनीषा ठाकुर को दिया गया है। उनके साथ एएसपी लखन पटले तैनात रहेंगे।

    Read Also-   बाइक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर कैंची से किया हमला, गिरफ्तार

    डीजे और साउंड सिस्टम पर निगरानी

    पुलिस ने तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाई है। मालवीय रोड और सदरबाजार में मंच एक ओर ही बनाया जाएगा। गाड़ियों से बाहर निकले साउंड सिस्टम पर कार्रवाई होगी। आउटर इलाके में डीजे की अनुमति रहेगी।

    इन स्थानों पर मिलेगी पार्किंग सुविधा

    • मोवा, पंडरी, राजा तालाब, तेलीबांधा से आने वाले – शहीद स्मारक भवन और मल्टीलेवल पार्किंग।
    • टिकरापारा, कटोरा तालाब, सिविल लाइन से आने वाले – गांधी मैदान।
    • मठपारा, पुरानी बस्ती, लाखेनगर से आने वाले – इंडोर स्टेडियम।
    • आमानाका, समता और चौबे कॉलोनी से आने वाले – ईदगाहभाठा मैदान व नवीन मार्केट।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur breaking news raipur latest news raipur news raipur news today raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.