Gang Rape in MP: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने युवती को जंगल लेकर दुष्कर्म किया। फिर उसके दोस्तों ने हवस का शिकार बनाया। इतना ही नहीं घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read Also- दर्दनाक सड़क हादसा, पुलिसकर्मी सहित 3 लोगों की मौत
Gang Rape in MP: पीड़िता ने बताया कि यशवंत पटेल नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई और फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद यह दोस्ती प्रेम में बदल गई और अपने प्रेमी यशवंत पटेल के साथ पीड़ित युवती दादा महाराज मंदिर गई। जहां से दोनों बाइक से बचाई के जंगलों में घूमने निकल गए। यहां यशवंत पटेल ने पहले युवती से शारीरिक संबंध बनाए और फिर इसके बाद उसके दोस्त हेमराज पटेल और हेमंत पटेल ने बारी बारी से घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।
Read Also- कोलकाता रेप कांड के बाद गृह मंत्रालय सख्त: कहा- हर 2 घंटे में कानून व्यवस्था की रिपोर्ट केंद्र को भेजें सभी राज्य, अधिसूचना जारी
Gang Rape in MP: इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और कहा कि अगर इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार बैलेकमैल करने लगे। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने स्टेशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने आरोपी यशवंत पटेल, हेमराज पटेल और हेमंत पटेल तीनों निवासी ग्राम बरहेटा थाना मुगवानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1),70(1),351(3),87 और SC-ST के तहत मामला दर्ज कर कर गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




