Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    June 20, 2026

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    June 17, 2026

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    June 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    महुआ शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 10, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब विरोधी अभियान के तहत जूटमिल थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में ओड़िशा से रायगढ़ में महुआ शराब की आपूर्ति कर रहे गिरोह के 5 सदस्यों को धरदबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से 580 लीटर कच्ची महुआ शराब, एक मारुति वैन और एक स्कूटी सहित डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

    जानकारी के अनुसार 9 जून की शाम जूटमिल टीआई को मुखबिर से सूचना मिली कि औरदा निवासी खेमराम साव एक सफेद मारुति वैन (क्रमांक CG-11-BB-7598) में भारी मात्रा में कच्ची शराब लेकर आ रहा है, जबकि डुमरपाली निवासी शिव कुमार साहू उर्फ सोनू एक बिना नंबर प्लेट वाली नीली TVS जुपिटर स्कूटी से पायलटिंग कर रहा है। दोनों वाहन ओड़िशा की सीमा से होकर कोड़ातराई की ओर कच्ची महुआ शराब की खेप लेकर जा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कुंजेडबरी प्रवेश द्वार के पास घेराबंदी कर रेड डाली। शिव कुमार स्कूटी पर आगे-आगे चलते मिला, जबकि खेमराम साव वैन में सवार था। वैन की तलाशी में 10 बोरियों में पारदर्शी प्लास्टिक पैकिंग में करीब 580 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओड़िशा से शराब लाकर तरकेला निवासी प्रदीप सारथी, कोड़ातराई निवासी राजकुमार सारथी और कुंजेडबरी निवासी जनकराम यादव को सौंपते थे, जो उसे विभिन्न इलाकों में खपाते थे। आरोपियों की निशानदेही पर इन तीनों डिस्ट्रीब्यूटर्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूरे मामले में मारुति वैन (कीमत लगभग ₹80,000), स्कूटी (कीमत ₹60,000) और 580 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹1,16,000) जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत थाना जूटमिल में दर्ज अपराध संख्या 208/2025 धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव, एएसआई राजेन्द्र पटेल, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र भगत, खीरेन्द्र जलतारे, आरक्षक परमानंद पटेल, बंशी रात्रे, सुशील यादव, नरेश रजक की अहम भूमिका और आरोपियों की घेराबंदी में साइबर सेल की टीम की विशेष योगदान रहा।

    गिरफ्तार आरोपी:

    1. खेमराम साव पिता फागुलाल साव (30 वर्ष), निवासी औरदा, थाना पुसौर

    2. शिव कुमार साहू उर्फ सोनू साहू (25 वर्ष), निवासी डुमरपाली, थाना भूपदेवपुर

    3. प्रदीप सारथी पिता धर्मेंद्र सारथी (24 वर्ष), निवासी डीपापारा तरकेला

    4. राजकुमार सारथी उर्फ राजू पिता रामो सारथी (35 वर्ष), निवासी हरिजनपारा कोड़ातराई

    5. जनकराम यादव पिता सत्यानंद यादव (31 वर्ष), निवासी कुंजेडबरी,

    थाना जूटमिल पुलिस की इस कार्यवाही से स्पष्ट है कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर

    आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं

    दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.