वेब डेस्क। गर्मियों के मौसम में कील-मुहांसे (Acne) की समस्या आम हो जाती है। पसीना, धूल-मिट्टी और ऑयली स्किन की वजह से चेहरे पर दाने और मुंहासे निकल आते हैं, जिससे चेहरा बेजान और रूखा दिखने लगता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ खास घरेलू ड्रिंक्स के सेवन से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बाढ़ में फंसे ग्रामीणों और बकरियों का SDRF ने किया रेस्क्यू
एक्ने से बचने के लिए अपनाएं ये हेल्दी ड्रिंक्स:
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं – शरीर को हाइड्रेटेड रखने से त्वचा की नमी बनी रहती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
- ग्रीन टी – इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट स्किन को अंदर से साफ और हेल्दी बनाते हैं। ग्रीन टी सूजन कम करने में भी मदद करती है।
- अदरक और हल्दी वाला पानी – इनमें मौजूद जिंजरोल और कर्क्यूमिन जैसे यौगिक सूजनरोधी होते हैं, जो मुंहासों की समस्या को कम कर सकते हैं।
इन बातों का भी रखें ध्यान:
- बहुत अधिक तेल-मसालेदार और मीठी चीजों के सेवन से बचें।
- संतुलित और हेल्दी डाइट अपनाएं।
- स्किन को साफ और ड्राई रखने की कोशिश करें।




