रायपुर। राजधानी के डीडी नगर इलाके में स्थित महादेव घाट में मारपीट करने वाली लड़कियों के खिलाफ जब काउंटर FIR हुई और पांच युवतियों को हिरासत में लिया गया तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में ले गई लड़कियों के मोबाइल की जब पुलिस ने जांच की तो आपत्तिजनक वॉइस रिकॉर्डिंग मिले है। सूत्रों का दावा है कि लड़कियों के संपर्क में रायगढ़, कोरबा और बिलासपुर की 100 से अधिक लड़कियां है। ये सभी लड़कियां देह व्यापार में संलिप्त बताई जा रही है। वहीं हिरासत में ली गई लड़कियों के मोबाइल में ऑनलाइन पेमेंट रिसीव करने के भी साक्ष्य पुलिस को मिले है। आज इस मामले में SSP लाल उमेद सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दे सकते है।
ख़बरवाद डॉट कॉम ने महादेव घाट में विवाद के बाद यह स्पष्ट किया था कि पुलिस लड़कियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की तैयारी में है, जो अब सही साबित हुआ है। पुलिस ने घटना में शामिल आठ लड़कियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर चुकी है। वहीं अब पीटा एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने जा रही है।
रायपुर के महादेव में गुरुवार को लड़कियों के ग्रुप ने नशे में लड़कों के साथ मारपीट की थी। इस घटना में विनीता राजपूत नाम की लड़की का उंगली भी कट गई थी। इस घटना में युवतियों की शिकायत पर चार लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की गई थी। इसके बाद रविवार को लड़कों के पक्ष से भी काउंटर FIR किया गया है। इसकी जांच में जब पुलिस ने पांच लड़कियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो देह व्यापार से जुड़ा एक बड़ा गिरोह का खुलासा हुआ है।
सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे। इस मामले में पुलिस आगे जांच करते हुए लड़कियों के मोबाइल से मिले पुरुष संपर्कों से भी पूछताछ कर सकती है।
कैसे हुआ था विवाद
गुरुवार को लड़कियां हाइपर क्लब से शराब पीने के बाद महादेव घाट पहुंची थी। यहां कुछ लड़के भी जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे हुए थे। यहां दोनों ग्रुपों के बीच बधाईयों का आदान प्रदान हुआ। इस दौरान लड़कियों ने अपने कार में हाई वॉल्यूम में म्यूजिक स्टार्ट कर दिया। इस पर लड़कों के ग्रुप ने आपत्ति जताई तो लड़कियों ने विवाद शुरू करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है और लड़कियां किस तरह से अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही है, यह देखा जा सकता है।
पुलिस अधीक्षक ने क्लब संचालकों दी है हिदायत
इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद ने क्लब संचालकों के साथ बैठक की थी और महिलाओं को शराब परोसे जाने को लेकर हिदायत भी दी थी।




