KHABARWAAD DURG. 6-7 मार्च की दरमियानी रात को ग्राम गनियारी के कोलकीपारा में घटित हत्या मामले में अब तक पुलिस का कोई सफल अंत नहीं हुआ है। राजवती साहू और उनकी पोती सविता साहू की अंधे कत्ल के मामले में जानकारी देने वाले व्यक्ति को पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने 25000 रुपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 7 मार्च को प्रार्थी केशव राम साहू पिता अर्जुन साहू ने पुलगांव थाना में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह ग्राम गनियारी में परिवार सहित रहता है। प्रार्थी की मां राजबती साहू एवं भतीजी कुमारी माया उर्फ सविता साहू व्यारा के मकान में रहते थे। 6 मार्च की रात को प्रार्थी अपने घर से अपनी मां के घर में आकर गाय बैल को कोठा में बांध दिया था। इसके बाद वह घर जाकर सो गया था। 7 मार्च की सुबह 5:00 बजे रोजाना की तरह गाय बैल को बाहर निकालने आया तब बरामदे में उसने लाइट जलाया।
Read Also- 570 रुपये आ गया बिजली बिल तो महिला टेक्नीशियन को उतारा मौत के घाट
जब उजाला हुआ तो उसने देखा पानी की टंकी के पास काफी मात्रा में खून पड़ा हुआ है। उसने तुरंत घर जाकर अपने बड़े भाई निर्मल साहू एवं परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। जब परिवार वाले घर पहुंचे तो देखा कि राजबती साहू एवं सविता साहू का रक्त रंजित शव पड़ा हुआ था। श्रीमती राजबती साहू 65 वर्ष तथा कुमारी माया और सविता साहू 17 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई थी।
पुलिस महानिदेशक रामगोपाल गर्ग ने इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू दुर्ग ऋचा मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, उप पुलिस अधीक्षक अपराध हेम प्रकाश नायक, और थाना प्रभारी पुलगांव पुष्पेंद्र भट्ट को जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम की घोषणा की है।




