Heavy Rain Alert: छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश का दौर जारी है, प्रदेश में झमाझम बारिश से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं. 31 जुलाई को भी राज्य में तेज बारिश होने का अलर्ट कई जिलों में जारी किया गया है. बीती रात से ही रायगढ़ समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई है. जबकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
Read Also- बड़ाबाम्बो में रेल हादसे के बाद छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित, 11 ट्रेनें रद्द, 7 का बदला रूट
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग ने प्रदेश के बलौदाबाजार, बलरामपुर, बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सूरजपुर, सरगुजा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया कि अभी प्रदेश में कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी इसी तरह से जारी रहेगा, 1 से 2 अगस्त के बीच मानसून की गतिविधियों में और भी तेजी आएगी. यानि प्रदेश में अभी अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा.
Read Also- तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को मरी टक्कर, 3 की मौत,1 घायल
मानसून एक्टिव
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव बना हुआ है. हालांकि मंगलवार को कई जिलों में मौसम साफ रहा तो कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहा. लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. यानि राज्य में एक बार फिर से झमाझम बरसात शुरू होगी. वहीं बस्तर संभाग में भी आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य के कई बांधों के गेट भी खोले जा रहे हैं, केलो डैम के चार गेट खोले जाएंगे. क्योंकि भारी बारिश के बाद पानी की निकासी की जाएगी.




