Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट: 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ जमकर बरसेंगे बादल

    छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट: 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ जमकर बरसेंगे बादल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 29, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, बस्तर संभाग में रेड अलर्ट जारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब पूरी तरह से रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बीते कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, वहीं अब आने वाले दिनों में इसका प्रभाव और भी तेज होने वाला है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और शनिवार को कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

    Read Also-  बूढ़ा तालाब में नवजात की मिली लाश: जन्म के बाद पानी में फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

    सोमवार से शुरू होगा तेज बारिश का नया दौर
    मौसम विभाग रायपुर के अनुसार, 30 जून (सोमवार) से प्रदेश के कई जिलों में भारी वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने कोरिया, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर और महासमुंद जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में लगातार भारी बारिश हो सकती है, जिससे जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

    मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगीय मैदानों पर ऊपरी हवा में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जो समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और उससे सटे तटीय इलाकों में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई है, जो धीरे-धीरे गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ेगा।

    Read Also-   बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से 6 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

    इसके अतिरिक्त एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक फैली हुई है, जो बारिश की गतिविधियों को और अधिक सघन बना सकती है।

    आज का पूर्वानुमान
    रविवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

    तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम तापमान
    अंबिकापुर 25.8°C
    बिलासपुर 31.4°C
    दंतेवाड़ा 30.2°C
    दुर्ग 29.8°C
    जगदलपुर 29.5°C
    कांकेर 29.0°C
    कोरिया 28.1°C
    रायपुर (लभांडी) 30.8°C
    रायपुर (लालपुर/माना) 31.0°C
    राजनांदगांव 29.1°C

    राजनांदगांव में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.2°C दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.2°C रहा।

    इन जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी
    कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में भी तेज बारिश, आकाशीय बिजली और हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

    Read Also-  रायपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 77 अफसरों का हुआ तबादला, 15 सब इंस्पेक्टर और 62 ASI को मिली नई जिम्मेदारी, SSP ने जारी किए आदेश

    पिछले 24 घंटे: कई जिलों में झमाझम बारिश
    पिछले 24 घंटों में जांजगीर-चांपा, सरगुजा, बस्तर और बलौदाबाजार जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि शेष प्रदेश में सामान्य से मध्यम बारिश हुई। सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम रहा, वहीं अन्य संभागों में भी तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh weather chhattisgarh weather alert chhattisgarh weather alert news chhattisgarh weather today weather alert for chhattisgarh
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.