Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

    July 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित

    July 30, 2026

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘मलेरिया से एक भी मौत न हो, यही लक्ष्य’ : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला जगदलपुर में होगी आयोजित
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर
    • सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक
    • ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास
    • मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान
    • मिलेट चिक्की वितरण में असमानता पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार से तलब किया जवाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कलेक्टर का नोटिस वैध, कॉलेज को जवाब देना अनिवार्य

    क्रिश्चियन कॉलेज की जमीन विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कलेक्टर का नोटिस वैध, कॉलेज को जवाब देना अनिवार्य

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 22, 2025 मध्यप्रदेश No Comments2 Mins Read
    देशभर की अदालतों में 5.49 करोड़ से अधिक केस लंबित, केंद्र सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

    इंदौर। सरकारी शर्तों पर क्रिश्चियन कॉलेज को वर्षों पहले आवंटित की गई भूमि अब गंभीर विवाद के केंद्र में आ गई है। इंदौर कलेक्टर द्वारा जारी शो-कॉज़ नोटिस को चुनौती देने कॉलेज प्रशासन हाईकोर्ट पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने कलेक्टर की कार्रवाई को वैधानिक करार देते हुए कहा कि नोटिस का जवाब देना अनिवार्य है।

    प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज ने भूमि आवंटन की कई महत्वपूर्ण शर्तों का उल्लंघन किया है। जांच में पाया गया कि जमीन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य से विपरीत गतिविधियों में हो रहा है। इसके अलावा कई निर्माण नियमों के अनुरूप नहीं पाए गए और पूर्व में दी गई चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसी आधार पर कलेक्टर ने पूछा था कि जब शर्तों का पालन नहीं हुआ, तो भूमि को अधिग्रहित क्यों न किया जाए।

    कॉलेज प्रशासन ने हाईकोर्ट में दलील दी कि कलेक्टर का मन पहले ही बन चुका है और नोटिस महज औपचारिकता है। किंतु जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की बेंच ने इस तर्क को अस्वीकार करते हुए कहा कि यह केवल शो-कॉज़ नोटिस है, कोई अंतिम आदेश नहीं। ऐसे नोटिस पर जवाब देना विधिसम्मत प्रक्रिया का हिस्सा है और बिना जवाब दिए विभागीय कार्रवाई को रोका नहीं जा सकता।

    Read Also-  सिविल जज भर्ती-2022: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने SC-ST अभ्यर्थियों के चयन पर उठाए सवाल, पुनर्विचार का दिया आदेश

    कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नोटिस एम.पी. लैंड रेवेन्यू कोड की धारा 182(2) के तहत जारी हुआ है, इसलिए यह पूरी तरह वैध है। हाईकोर्ट ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई की नई तारीख तय कर कॉलेज को अपना पक्ष रखने का पूर्ण अवसर दिया जाए। इसके बाद कलेक्टर कानून अनुसार कारणयुक्त निर्णय देंगे।

    हाईकोर्ट के इस आदेश से जिला प्रशासन की स्थिति मजबूत हुई है और यह संदेश साफ हुआ है कि सरकारी भूमि पर शर्तों का उल्लंघन मिलने पर प्रशासन कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है। अब इंदौर शहर की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्रिश्चियन कॉलेज कलेक्टर के नोटिस पर क्या जवाब देता है और विवाद का अगला चरण किस दिशा में बढ़ता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhopal news madhya pradesh news madhya pradesh updates mp breaking news mp headlines mp latest news mp news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान

    गुरु चुनने में न करें जल्दबाजी, योग्य गुरु न मिले तो शिव को मानें गुरु: पंडित प्रदीप मिश्रा

    किसान आंदोलन पर सीएम डॉ. मोहन यादव का बयान, बोले- जनता और किसानों दोनों के हितों का रखेंगे ध्यान

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.