कवर्धा। जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोखान मोड़ में मंगलवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कांप उठी।
रायपुर के युवकों की हत्या के आरोपी पुलिस वाहन में विक्ट्री पोज देते पकड़े गए, 8 गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान दांगुराम और रामधारी के रूप में हुई है। दोनों भेलकी गांव से बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार में पंडरिया की ओर जा रहे थे। लोखान मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर कुकदूर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




