RAIPUR NEWS: रायपुर नगर निगम के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 से कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रह्मा सोनकर ने अपने सभी आधिकारिक सोशल हैंडल में जनता को आश्वस्त किया है कि वे भाठागांव का नाम अरिहंतपुरम नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा है कि वे इसे रोकने के लिए कोई भी कुर्बानी दे सकते है।

दरअसल, कुछ दिन पहले रायपुर के उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम में भाठागांव का नाम बदलकर अरिहंतपुरम करने का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि कांग्रेस के मेयर और पार्षदों की संख्या ज्यादा और स्थानीय लोगों के विरोध के चलते विधायक के इस प्रस्ताव को एमआईसी में पारित नहीं किया गया और मामला ठंडे बस्ते में चले गया। लेकिन अब कयास यह लगाया जा रहा है कि भाजपा अगर रायपुर नगर निगम में काबिज हो पाती है तो विधायक के इस प्रस्ताव को पारित कर भाठागांव का नाम फिर से अरिहंतपुरम करने की कवायद शुरू की जा सकती है, इसको भांपते हुए ब्रह्मा सोनकर ने अपने वार्डवासियों को आश्वस्त कर दिया है।
इस मुद्दे को लेकर कर चुके है ब्रम्हा आंदोलन

भाठापारा के नाम को बदलकर अरिहंतपुरम करने के प्रस्ताव पर ब्रह्मा सोनकर शुरू से अपना तेवर कड़ा रखा हुआ है। ब्रह्मा ने इस मामले को लेकर उस समय बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का विरोध किया था और अपने वार्डवासियों के साथ मिलकर मिश्रा का पुतला दहन किया था। क्योंकि यह मामला उनके पहचान और अस्मिता से जुड़ा हुआ है। इसलिए ब्रह्मा को वार्डवासियों का भरपूर साथ मिला है और आगे भी मिलता रहेगा




