Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ICC Test Rankings: पंत ने लगाई लंबी छलांग, जडेजा को भी हुआ फायदा, टॉप-20 से बाहर हुए कोहली, देखें ताजा रैंकिंग

    ICC Test Rankings: पंत ने लगाई लंबी छलांग, जडेजा को भी हुआ फायदा, टॉप-20 से बाहर हुए कोहली, देखें ताजा रैंकिंग

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 6, 2024Updated:November 6, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    ICC Test Rankings
    ICC Test Rankings

    ICC Test Rankings: न्यूजीलैंड के हाथों भारत को टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को फायदा हुआ है, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 60 रन की पारी खेली थी। पंत के अलावा रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) समेत डेरिल मिचेल को भी फायदा मिला है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली को नुकसान हुआ है। किंग कोहली आईसीसी टेस्ट बैटर्स रैंकिंग के टॉप-20 से बाहर हो गए हैं।

    आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में पंत-जडेजा को हुआ फायदा
    ICC Test Rankings: हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में 60 और 64 रन बनाए थे। पंत को इस प्रदर्शन के बाद आईसीसी की तरफ से इनाम मिला। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में पंत ने पांच स्थानों की छलागं लगाई और अब ह दुनिया के छठे नंबर के टेस्ट बैटर के रूप में मौजूद हैं।

    Read Also-  रिटेन प्लेयर चुनने में क्यों छूट रहे टीमों के पसीने? इस वजह से फंस गया पेंच, जाने क्या है पूरा मामला

    भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। उन्होंने मुंबई टेस्ट में बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें एक स्थान का घाटा हुआ इसके अलावा शुभमन गिल ने भी बल्लेबाजों की रैंकिंग में सुधार किया है।

    Shubman Gill ने ICC Test Rankings में लगाई छलांग, तो कोहली टॉप-20 से बाहर
    ICC Test Rankings: मुंबई टेस्ट की पहली पारी में गिल के बल्ले से 90 रन निकले थे, जिसके बाद वह आईसीसी रैंकिंग में चार स्थान की छलांग लगाकर दुनिया के 16वें नंबर के बैटर बन गए हैं। हालांकि, विराट कोहली का बल्ला न्य़ूजीलैंड के खिलाफ खामोश रहा था। इस  कमजोर प्रदर्शन के चलते विराट कोहली टॉप-20 से बाहर हो गए हैं। कोहली, जिन्होंने 2024 में अब तक सिर्फ दो अर्धशतक लगाए हैं, उन्हें 8 स्थान का नुकसान हुआ और वह अब 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके पास 655 रेटिंग अंक हैं।


    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 26वें स्थान पर हैं, जहां उन्होंने दो स्थानों का नुकसान हुआ। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में रोहित का भी बल्ला खामोश रहा। वह भी रन बनाने को तरसते नजर आए।

    Read Also-  राफेल नडाल ने टेनिस से रिटायरमेंट का किया ऐलान, कहा- अगले महीने डेविस कप में आखिरी बार खेलूँगा

    अगर बात करें आईसीसी टेस्ट बॉलर्स रैंकिंग की, तो रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में दोनों पारियों में पांच विकेट लेकर दो स्थान की छलांग लगाई और दुनिया के छठे नंबर के टेस्ट गेंदबाज के रूप में जगह बनाई है। उनके पास अब 802 रेटिंग अंक हैं। भारत के सबसे ऊंचे रैंक वाले टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जो 838 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रविचंद्रन अश्विन को एक स्थान का घाटा हुआ और वह अब पांचवे नंबर पर है।

    दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा ने पिछले सप्ताह जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए आईसीसी के गेंदबाजों की रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। रबाडा हाल के समय में शानदार फॉर्म में हैं और बांगलादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अफ्रीका की  2-0 जीत में उनका अहम योगदान रहा था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    icc odi ranking 2024 icc ranking icc ranking 2024 icc rankings icc rankings 2024 icc test ranking icc test ranking 2024 icc test rankings latest icc rankings odi ranking 2024 test ranking 2024
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    छत्तीसगढ़ के युवाओं ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते 12 पदक, सीएम साय ने दी बधाई

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Big Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मौके पर सुरक्षा एजेंसियां तैनात

    WhatsApp होगा ‘Premium’: पैसे देकर मिलेंगे धांसू स्टिकर्स और एक्स्ट्रा फीचर्स!

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.