Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गर्मियों में ऐसे लगाएंगे सनस्क्रीन तो नहीं होगी टैनिंग…अधिकतर लोग अपानाते हैं गलत तरीका

    गर्मियों में ऐसे लगाएंगे सनस्क्रीन तो नहीं होगी टैनिंग…अधिकतर लोग अपानाते हैं गलत तरीका

    adminBy adminMay 15, 2024Updated:May 15, 2024 स्वास्थ्य No Comments3 Mins Read

    Khabarwaad national Desk: देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है और ऐसे में लोग घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं. चुभन वाली धूप और गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है. अब ऐसे में जिन लोगों को काम पर जाना है, वे लोग सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलते हैं ताकि टैनिंग से बचा जा सके. इसके अलावा सनस्क्रीन आपकी त्वचा को त्वचा कैंसर, सनबर्न और समय से पहले बूढ़ा होने से बचाने में मदद कर सकती है. हालांकि, प्रभावी होने के लिए इसे सही ढंग से लागाने की भी जरूरत होती है ताकि आपको अच्छी सेफ्टी मिल सके. अमेरिकन सोसायटी ऑफ डर्मेटोलॉजी ने सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका बताया है जिसे आप भी जान लीजिए.

    1. SPF 30 या उससे अधिक

    अमेरिकन सोसायटी ऑफ डर्मेटोलॉजी का कहना है कि हमेशा ऐसी सनस्क्रीन चुनें जो SPF 30 या उससे अधिक हो. उसे वॉटर रेजिस्टेंस और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम (यूवीए और यूवीबी किरणें) से कवरेज प्रदान करती हो. जब सनस्क्रीन में आयरन ऑक्साइड होता है तो आप अपनी त्वचा पर काले धब्बे होने से बचा सकते हैं क्योंकि आयरन ऑक्साइड आपकी त्वचा को सूरज की रोशनी से बचाता है और निशान नहीं पड़ते.

    2. बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं

    आपकी त्वचा को सनस्क्रीन को अवशोषित करने और आपको कवरेज देने में लगभग 15 मिनट का समय लग सकता है इसलिए आप सनस्क्रीन लगाने के लिए पर्याप्त समय दें और लगाने के 15 मिनट बाद ही धूप में बाहर जाएं. नहीं तो आपकी स्किन टैन हो सकती है.

    3. पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन का प्रयोग करें

    अधिकांश वयस्कों को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने के लिए लगभग 28 ग्राम सनस्क्रीन की जरूरत होती है. सनस्क्रीन को अपनी त्वचा पर अच्छी तरह से रगड़ें और फिर सूखने दें. इसलिए लगाने में कंजूसी न करें, नहीं तो पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलेगी.

    4. कपड़ों से न ढकी हुई त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं

    अक्सर महिलाएं सिर्फ फेस और गर्दन पर सनस्क्रीन लगा लेती हैं लेकिन ऐसा करना गलत होता है. बल्कि आपको जो भी स्किन कपड़े से कवर नहीं है, आपको हर उस जगह यानी गर्दन, चेहरा, कान, पैरों के ऊपरी हिस्से और पैरों पर भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए. अगर महिलाएं डीप नेक या बैक वाली ड्रेस पहनती हैं तो उस जगह पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें. अपने होठों की सुरक्षा के लिए कम से कम 30 एसपीएफ वाला लिप बाम लगाएं.

    5. हर 2 घंटे में सनस्क्रीन लगाएं

    अगर आप धूप में ही हैं तो हर दो घंटे में और स्विमिंग या पसीना आने के तुरंत बाद सनस्क्रीन दोबारा लगाएं. जिनकी स्किन टैन हो जाती है वे लोग आम तौर पर दोबारा सनस्क्रीन नहीं लगाते, बहुत कम सनस्क्रीन लगाते हैं या उनकी सनस्क्रीन खत्म हो चुकी होती है.

    जब भी आप बाहर जाते हैं तो आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों के संपर्क में आती है, यहां तक ​​कि बादल वाले दिनों में और सर्दियों में भी. इसलिए चाहे आप छुट्टियों पर हों या आसपास कहीं जा रहे हों, सनस्क्रीन का उपयोग करना याद रखें.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    aroma magic sunlite spray spf 30++ cerave hydrating sheer tint mineral spf 30 cerave hydrating spf cerave hydrating sunscreen spf 30 cerave mineral spf cerave sheer tint spf 30 cerave tinted spf cetaphil spf 30 cetaphil spf 30 review clearing defense spf30 moisturiser with spf prisma protect spf30 spa spf spf 30 spf 30 sunscreen for face spf moisturizer spf protection spf30 spf50 spring sun bum mineral sunscreen face tint spf 30
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    admin
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    भारत में लॉन्च हुई Ozempic: डायबिटीज कंट्रोल की गेम-चेंजर दवा, जानें कीमत

    माइग्रेन से परेशान? ये दो फल बिल्कुल न खाएं, वरना हो सकती है गंभीर परेशानी!

    रोज रात 15 मिनट करें ये आसान उपाय, फेफड़ों से साफ़ होगा प्रदूषण और सांस होगी हल्की और ताज़ा

    किडनी की बीमारियों के बढ़ते मामले: आपकी कुछ आदतें बन सकती हैं खतरे की वजह

    नींद का ओवरडोज़ हो सकता है ख़तरनाक, बढ़ा सकता है अवसाद, मोटापा और दिल के रोग

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.