मनेन्द्रगढ़। पोड़ी थाना क्षेत्र में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खाना बनाने से इंकार करने पर पति ने डंडों से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, मृतका अपने घर में थी, तभी आरोपी पति श्रीराम नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से खाना बनाने को कहा। पत्नी के मना करने पर आरोपी ने गुस्से में आकर उसे डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पोड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में हत्या करने की बात स्वीकार की।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही गांव में खौफ और आक्रोश का माहौल है।




