4th Test of the Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट कल से मेलबर्न में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने 295 रन और दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था। वहीं, तीसरा मैच ड्रॉ रहा था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मेलबर्न टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, केएल राहुल को नंबर-3 पर उतारा जा सकता है। आउट ऑफ फॉर्म शुभमन गिल का खेलना तय नहीं है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम बॉक्सिंग-डे टेस्ट में 2 स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। पहले रवींद्र जडेजा और दूसरे वॉशिंगटन सुंदर हो सकते हैं।
मैच डिटेल्स
तारीख- 26 दिसंबर
जगह- मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम
समय- टॉस- 4:30 AM, मैच स्टार्ट- 5:00 AM
Read Also- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल आया सामने, इन दो देशों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
यहां बोलैंड ने डेब्यू टेस्ट में 6 विकेट लिए थे
4th Test of the Border-Gavaskar Trophy: स्कॉट बोलैंड ने अपने होम ग्राउंड मेलबर्न में ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने उस मैच में 7 रन देकर 6 विकेट झटके थे और इंग्लैंड से जीती हुई बाजी छीन ली थी। वहीं बोलैंड ने सीरीज के दूसरे टेस्ट (पिंक बॉल) में भारत के खिलाफ 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम किरदार निभाया था। वह जोश हेजलवुड की जगह खेले थे और MCG में हेजलवुड से भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। बोलैंड को मेलबर्न की तेज पिच पर पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का साथ भी मिलेगा।
वेदर कंडीशन
4th Test of the Border-Gavaskar Trophy: मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन मौसम काफी गर्म रहेगा। मौसम वेबसाइट accu weather के अनुसार, मेलबर्न में 26 दिसंबर को बारिश के बिल्कुल भी चांस नहीं हैं। इस दिन यहां का तापमान 14 से 37 डिग्री सेल्शियस रहेगा।
मेलबर्न टेस्ट के लिए दोनों टीमें भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।




