Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की

    August 8, 2026

    न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    August 8, 2026

    छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, समाज को सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की
    • न्याय के मंदिरों तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
    • छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बंपर तबादला : 700 शिक्षक हुए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट…
    • बड़े पैमाने पर डीएफओ का तबादला, देखें लिस्ट…
    • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल की जमानत याचिका खारिज; 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
    • छत्तीसगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम्’ अभियान की धूम, 17 अगस्त तक आयोजित होंगे राज्यस्तरीय देशभक्ति कार्यक्रम
    • ड्रग्स के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, CM डॉ. मोहन यादव बोले- पूरे नेटवर्क को करेंगे ध्वस्त
    • अरुण पन्नालाल की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, अजय चंद्राकर बोले- धर्मांतरण रैकेट की हो उच्चस्तरीय जांच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने रचा इतिहास, पहली बार वूमेंस वर्ल्ड कप जीता

    दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत ने रचा इतिहास, पहली बार वूमेंस वर्ल्ड कप जीता

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 3, 2025 खेल No Comments2 Mins Read

    नवी मुंबई। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार वूमेंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 46वें ओवर में 246 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    भारत की पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने संभाली। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मजबूत नींव रखी। मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं जबकि शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रन की दमदार पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स 24 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि दीप्ति शर्मा ने मध्यक्रम में 58 रन की जिम्मेदार पारी खेली। अंत में ऋचा घोष ने 24 गेंदों में 34 रन की तेजतर्रार पारी खेलते हुए स्कोर को 298 तक पहुंचाया।

    दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट लिए, जबकि एन मल्बा, क्लो ट्रायन और नाडिन डीक्लर्क को 1-1 सफलता मिली।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने एक समय 39 ओवर तक 200 से अधिक रन बना लिए थे और मैच पर पकड़ मजबूत कर ली थी। लेकिन 40वें ओवर में दीप्ति शर्मा ने अनेरी डर्कसेन को आउट कर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद 42वें ओवर में उन्होंने कप्तान लौरा वॉलवार्ट और एक अन्य बल्लेबाज को पवेलियन भेजकर भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया।

    दीप्ति ने अपने आखिरी ओवर में नादिन डीक्लर्क को रनआउट कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी। पूरे मैच में उन्होंने चार विकेट झटके और फाइनल की निर्णायक खिलाड़ी रहीं।

    इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने पहली बार आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया, जिससे देशभर में जश्न का माहौल है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    महिला एशिया कप 2026: 28 अगस्त से होगा आगाज, भारत-पाक भिड़ंत 5 सितंबर को

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    खेल मंत्री अरुण साव का ऐलान: तीरंदाजी में अग्रणी बनेगा छत्तीसगढ़, हॉकी लीग भी होगी शुरू

    Asian Legends League: इंडियन रॉयल्स ने पाकिस्तान पैंथर्स को 2 विकेट से दी मात

    Asian Legends League 2026: आज होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, धवन बनाम हफीज पर रहेंगी निगाहें

    ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.