स्पोर्ट्स डेस्क। गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे चौथे टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।
टीम इंडिया की शुरुआत शानदार रही। ओपनर शुभमन गिल ने बेहतरीन 46 रन की पारी खेली और अभिषेक शर्मा के साथ 56 रनों की सधी हुई साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20 और ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 22 रन जोड़े।
Read Also- IND vs SA: साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए टीम India का ऐलान, इस खिलाड़ी ने की धमाकेदार एंट्री और बन गया उपकप्तान!
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके, जबकि जैवयर बार्टनेट और मार्कस स्टोयनिस को एक-एक सफलता मिली।
अब ऑस्ट्रेलिया को मुकाबला जीतने के लिए 168 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। टीम इंडिया की नज़र इस मैच को जीतकर सीरीज़ पर कब्जा जमाने पर होगी।




