IND vs NZ Champions Trophy Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें टॉस 2:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था। दुबई में भारत ने अब तक एक भी वनडे मैच नहीं हारा है। टीम ने यहां 10 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 9 में जीत हासिल की है और एक मैच टाई रहा है। इस फाइनल में, धीमी पिच पर स्पिनर्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।
Read Also- चैंपियंस ट्रॉफी में होगी पैसों की बारिश, विजेता के साथ हारने वाली टीम भी होगी मालामाल, ICC ने प्राइज मनी में किया भारी इजाफा
मैच डिटेल्स
टीम: भारत vs न्यूजीलैंड
तारीख: 9 मार्च
स्टेडियम: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM
दुबई का मौसम
IND vs NZ Champions Trophy Final: रविवार को दुबई में मौसम साफ रहेगा, हालांकि थोड़े बादल भी हो सकते हैं। तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि हवा की रफ्तार 17 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।
Read Also- Mohammed Shami से हो गई बड़ी चूक, IND vs PAK मैच में बना शर्मनाक रिकॉर्ड…
संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओरूर्क IND vs NZ Champions Trophy Final




