नई दिल्ली। पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच भारतीय नौसेना अपनी युद्ध तैयारियों को लगातार पुख्ता करने में जुटी है. इंडियन नेवी की जहाजों ने लंबी दूरी तक सटीक आक्रामक हमले के लिए अपने प्लेटफार्म, मिसाइल और वेपन सिस्टम्स को टेस्ट करना जारी रखा है. नौसैनिक भी अपने वॉर ड्रिल को पुख्ता करने में जुटे हैं. इसी क्रम में नौसेना ने कल कई सफल एंटी-शिप फायरिंग टेस्ट को अंजाम दिया….इंडियन नेवी ने अपनी युद्ध तैयारियों को लेकर अपने आधिकारिक X हैंडल से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें जहाजों से मिसाइलें दागी जा रही हैं.
एक्शन मोड में दुर्ग पुलिस : 3 ACP के नेतृत्व में कार्रवाई, अलग-अलग इलाके में की गई छापेमारीसंबंधित दस्तावेजों की पुलिस ने की जांच
इससे एक दिन पहले नेवी ने समुद्र में अपने युद्धक जहाजों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ‘भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से युद्ध के लिए तैयार.’ इंडियन नेवी के इस पोस्ट को भारत के दुश्मनों के लिए एक स्पष्ट चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है.
पहलगाम आतंकी हमला: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी जांच
इधर पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना की संभावित कार्रवाई को लेकर अपनी चिंताओं के कारण अरब सागर में अपनी नौसेना के लिए अलर्ट जारी किया है. उसने पहले अरब सागर के ऊपर नो-फ्लाई जोन घोषित किया है और लाइव-फायर अलर्ट जारी किया है, जिसमें नाविकों से इस क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया गया है. इस बीच ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि पाकिस्तान एक नई मिसाइल का परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है.




