पाॅलिथिन से ढकी यह प्रतिमा छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की है, इसे बिलासपुर निगम प्रशासन ने पिछले साल स्थापित किया था, लेकिन स्थापना को एक साल बीतने के बाद भी प्रतिमा का अनावरण नहीं किया गया है, बताया जा रहा है कि अनावरण के लिए मुख्यमंत्री के आगमन का इंतजार है।
![]()
KHABARWAAD BILASPUR. छत्तीसगढ़ में आज पूर्व सांसद मिनीमाता की जंयती मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर बिलासपुर में मिनीमाता की उपेक्षा का मामला सामने आया है। दरअसल एक साल पहले बिलासपुर नगर निगम ने व्यापार विहार स्थित भारती नगर चौक में मिनीमाता की प्रतिमा को स्थापित किया था, जिसका अनावरण एक साल बाद भी नहीं कराया जा सका है। अविभाजित मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद रही मिनीमाता पिछले एक साल से पाॅलिथिन से ढकी हुई है, इसे स्थानीय लोग मिनीमाता की उपेक्षा बता रहे है, वही इसे लेकर लोगो में आक्रोश देखने को मिल रहा है।
खबरवाद ने इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तो पता चला, मिनीमाता के प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाना है, इसके लिए निगम प्रशासन अब सीएम साहब के आगमन का इंतजार कर रही है।
प्रतिमा स्थापना के लिए युवक ने किया था आमरण-अनशन
खबरवाद की पड़ताल में पता चला कि, पूर्व सासंद मिनीमाता की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर युवक आशीष टंडन नें भारती नगर चौक पर आमरण अनशन पर बैठ गए थे, आंदोनल कों मिल रहे जनसमर्थन कों देखते हुए निगम प्रशासन ने आंदोलन को खत्म करवाने के लिए मांग की गई जगह पर मिनीमाता का प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी, जिसे एक साल बाद स्थापित किया गया। वहीं उसी प्रतिमा के अनावरण जल्द कराये जाने को लेकर युवक और स्थानीय लोगों द्वारा निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया हुआ है।

प्रतिमा के अनावरण को लेकर सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, इसके लिए एमआईसी और सामान्य सभा में प्रस्ताव पास हो गया है। लेकिन अनावरण के लिए मुख्यमंत्री का इंतजार किया जा रहा है।
(रामा बघेल, पार्षद नगर पालिका निगम बिलासपुर)
इस संबंध में जानकारी ली जा रही है, आगे उचित कार्यवाही की जाएगी।
(अमित कुमार, आयुक्त न.पा.नि. बिलासपुर)




