रायपुर। राज्य सरकार ने सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पंकज चंद्रा को कोंडागांव, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती, रत्ना सिंह को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) और अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। शेष अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और पदों पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।





