Jagdalpur Latest News: छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर बसें गांव के ग्रामीणों का आरोप है कि, पुलिस फोर्स ने गांव पर ड्रोन से हमला किया है। हवाई बमबारी हुई है। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। साक्ष्य के तौर पर ग्रामीणों ने फटे हुए बम की कुछ तस्वीर भी मीडिया को उपलब्ध कराई है। SP का कहना है कि, हमें कोई जानकारी नहीं है।
Jagdalpur Latest News: दरअसल, जगरगुंडा और टेकलगुडेम इलाके में बसे पूवर्ती, गुंडम, भट्टीगुड़ा समेत आस-पास के गांव के ग्रामीणों ने पुलिस फोर्स पर आरोप लगाया है। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार को अलग-अलग इलाके में ड्रोन से बम गिराए गए हैं। बमबारी उस समय हुई थी, जब गांव वाले जंगल गए थे। बम गिरने के बाद बम फटे भी, लेकिन इसकी चपेट में कोई नहीं आया। गांव वालों ने मीडिया को जो तस्वीर भेजी है। उसमें फटे हुए बम के अवशेष हैं। करीब 1 से डेढ़ फीट का गड्ढा है। गांव वालों का कहना है कि बमबारी से गांव के लोगों में काफी दहशत है।
Read Also- न्यूजीलैंड ने भारत में जीती पहली टेस्ट सीरीज, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए कई शर्मनाक रिकॉर्ड
नक्सली कमांडर हिड़मा का है गांव
Jagdalpur Latest News: पूवर्ती गांव नक्सली कमांडर हिड़मा का गृहगांव है। हालांकि यहां पुलिस का संयुक्त कैंप स्थापित हो गया है। जिसके बाद से इस इलाके से नक्सली थोड़े बैकफुट भी हुए हैं। इस पूरे क्षेत्र में नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 सक्रिय है। जिसका कमांडर पहले हिड़मा था, लेकिन हिड़मा के सेंट्रल कमेटी मेंबर बनने के बाद अब देवा इस बटालियन को लीड कर रहा है।
SP बोले- हमें जानकारी नहीं है
इस मामले को लेकर सुकमा के SP किरण चव्हाण ने कहा कि, ये आरोप गलत हैं। फिलहाल हमें बमबारी की कोई जानकारी नहीं है। मामला क्या है हम पता लगवा रहे हैं।




