डोंगरगढ़। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिले में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विभागीय तकनीकी जांच के बाद दो ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त कर दिए हैं। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम झंडातलाब और नवागांव में कार्यरत ठेकेदार मेसर्स सिंग एसोसिएट भिलाई द्वारा निर्धारित कार्यों को पूरा न करने और रुचि न दिखाने पर उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि ठेकेदार की जमा अमानत राशि को शासन के पक्ष में राजसात किया गया है और उसे आगामी एक वर्ष के लिए खंड कार्यालय राजनांदगांव में काम करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
नर्सिंग होम में प्रसव के बाद महिला की मौत, लापरवाही के लगे आरोप
इसी प्रकार, डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पैरीटेका में काम कर रहे मेसर्स दास कंस्ट्रक्शन राजनांदगांव को भी बार-बार नोटिस देने के बावजूद कार्य में रुचि न दिखाने के कारण अनुबंध निरस्त किया गया। निरस्तीकरण से पहले ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत जवाब अमान्य ठहराया गया। अमानत राशि को राजसात कर ठेकेदार को एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों में अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी ठेकेदारों को गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कार्य पूरा करना होगा ताकि जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सके।
राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में शुरू होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा अनुशंसा पत्र




