Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, April 25
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य जनजातीय गौरव पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शामिल, जनजातीय संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर भव्य जनजातीय गौरव पदयात्रा: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शामिल, जनजातीय संस्कृति का होगा भव्य प्रदर्शन

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 13, 2024Updated:November 13, 2024 trending No Comments2 Mins Read
    नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों की सकुशल वापसी के लिए सीएम साय ने दिए अधिकारियों को निर्देश

    Janjatiy Gaurav Diwas 2024 :  जनजातीय संस्कृति और विरासत को युवाओं के बीच प्रोत्साहित करने और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को सम्मान देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सरगुजा संभाग में ‘जनजातीय गौरव यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस ‘माटी के वीर पदयात्रा’ में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 10,000 से अधिक युवा वालंटियर्स हिस्सा लेंगे। पदयात्रा का शुभारंभ 13 नवम्बर को प्रातः 10 बजे होगा, जो विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं का उत्सव मनाएगी।

    Read Also : कोरिया में बाघ की मौत पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश: वनरक्षक और वनपाल निलंबित, वन क्षेत्रपाल से स्पष्टीकरण तलब

    इस पदयात्रा की तैयारियों को जशपुर जिले में तेज़ी से अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे सरगुजा संभाग से लोग इसमें शामिल होंगे, और यात्रा में पूरे क्षेत्र की जनजातीय कला, आभूषण, व्यंजन और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रदर्शन किया जाएगा। यात्रा की शुरुआत पुरनानगर पेट्रोल पंप के पास होगी, जहां बस्तर से आए गौर सिंग नाचा दल और अन्य दल अपने नृत्य प्रदर्शन के साथ प्रतिभागियों का स्वागत करेंगे। इसी स्थान पर क्षेत्रीय हस्तशिल्प का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसमें जशपुर के बांस से बने सामान, छिन्द की चटाई, पत्तों से बनी टोपी और कांसे की टोकरी जैसी विशेष वस्तुएं शामिल होंगी। इस दौरान सभी जिलों से आए हुए जनजातीय व्यंजनों का भी अनुभव लिया जा सकेगा।

    इस यात्रा के दौरान हर मुख्य स्थान पर विशेष आयोजन और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां जनजातीय संस्कृति की झलक देखी जा सकेगी। बिरसा मुंडा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी और उनकी जीवन गाथा पर आधारित प्रदर्शनी के साथ बगीचा के दल द्वारा मुण्डारी नृत्य के साथ पदयात्रा का स्वागत किया जाएगा। महाराजा चौक पर करमा नृत्य, गुदुम बाजा और सिहार पताई की टोपी निर्माण का प्रदर्शन भी इस यात्रा को खास बनाएगा। इस आयोजन में क्षेत्र के प्रसिद्ध नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

    रणजीता स्टेडियम में यात्रा का समापन होगा, जहां जनजातीय समाज के युवा और माई भारत युवा स्वयंसेवकों को संबोधित किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से जनजातीय युवाओं में सांस्कृतिक गर्व और आत्मसम्मान को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    big news Chhattigarh Chhattigarh Janjatiy Gaurav Diwas khas aaj ki khabar Today breaking मुख्यमंत्री विष्णुदेव khas
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.