जशपुर। व्यापारियों से लाखों की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी मिथलेश साहू को जशपुर पुलिस ने झारखंड के निरशा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पत्थलगांव और सन्ना थाना क्षेत्रों में व्यापारियों से कुल 33 लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की थी।
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ सक्रिय, 33 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
पत्थलगांव थाना में विकास अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मिथलेश साहू ने अपने साथियों बैजनाथ साहू, अंशु अग्रवाल और फिरोज अंसारी के साथ मिलकर 160 टन मक्का 38.37 लाख रुपए में खरीदा, लेकिन भुगतान नहीं किया। सन्ना थाना क्षेत्र में आरोपी ने अंशु अग्रवाल के साथ मिलकर संतकुमार यादव से 80 हजार में चावल खरीदने का झांसा देकर ठगी की।
एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने टेक्निकल इनपुट और मुखबिरों की मदद से झारखंड में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
मिथलेश साहू के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।




