Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, May 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » बिलासपुर में जशपुर के युवक का अपहरण, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती, सीएम हाउस से फोन आने पर हरकत में आई पुलिस

    बिलासपुर में जशपुर के युवक का अपहरण, पिता से मांगी 10 लाख की फिरौती, सीएम हाउस से फोन आने पर हरकत में आई पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 6, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जशपुर जिले के देहराखार नायणपुर निवासी संजय कुमार यादव का रहस्यमय ढंग से अपहरण कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। संजय ने खुद फोन पर पिता को बताया कि उसे 8 से 10 लोगों ने पकड़ लिया है और बड़ी रकम मांगी जा रही है। हैरानी की बात यह है कि उसने पिता से कहा कि फिरौती की रकम उसके ही बैंक खाते में जमा कर दें।

    पुलिस के अनुसार, संजय पिछले दस साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था और कोचिंग के साथ बैंक में काम करने की बात घरवालों को बताई थी। 1 अक्टूबर को उसने गांव आने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक नहीं पहुंचा। अगले दिन फोन बंद मिलने पर पिता बालेश्वर यादव चिंतित होकर बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्हें मकान बंद मिला। इसी बीच फिरौती के कॉल आने पर उन्होंने जशपुर स्थित सीएम हाउस को सूचना दी।

    सीएम हाउस से फोन आने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि संजय के साथ एक युवती किराए के मकान में रहती थी। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह गांव जाने की बात कहकर निकला था और उसके बाद संपर्क नहीं हुआ। मोबाइल की लोकेशन लगातार बदल रही है — कभी बिलासपुर, कभी गौरेला, तो कभी रायगढ़।

    फिलहाल पुलिस सभी लोकेशन और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। मामला रहस्यमय बन गया है क्योंकि अपहरणकर्ता द्वारा अपने ही खाते में रकम जमा करवाने की बात ने जांच को और जटिल बना दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.