नई दिल्ली। मोबाइल यूजर्स के बीच बढ़ते डेटा उपयोग को देखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अब ऐसे रिचार्ज प्लान्स ला रही हैं जो कम कीमत में ज्यादा फायदे दें। इसी कड़ी में रिलायंस जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई किफायती और शॉर्ट टर्म प्लान्स शामिल किए हैं। इन प्लान्स में 198 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है, जिन्हें कम समय के लिए ज्यादा डेटा और कॉलिंग की सुविधा चाहिए।
lIFS मयंक अग्रवाल को सुशासन एवं अभिसरण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया नियुक्त, आदेश जारी
जियो का 198 रुपये का यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो डेली 2GB डेटा चाहते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 14 दिनों की है और इस दौरान ग्राहकों को कुल 28GB डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS की सुविधा भी शामिल है।
सबसे खास बात यह है कि यह प्लान 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यानी जिन यूजर्स के पास 5G फोन है और वे 5G कवरेज वाले एरिया में रहते हैं, उन्हें इस रिचार्ज पर अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा। इससे हाई-स्पीड इंटरनेट का लाभ बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उठाया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त जियो इस प्लान के साथ कुछ डिजिटल बेनिफिट्स भी देता है। इसमें Jio TV और JioAI Cloud का एक्सेस भी शामिल है। हालांकि, इसमें अन्य ओटीटी ऐप्स या प्लेटफॉर्म्स की सुविधा नहीं मिलती।
आबकारी आरक्षक परीक्षा में गड़बड़ी पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यापम अध्यक्ष को पत्र लिखकर की मामले में संज्ञान लेने की मांग
अगर कोई यूजर डेली 2GB डेटा की सुविधा 28 दिनों तक लेना चाहता है, तो वह 349 रुपये वाला प्लान चुन सकता है। इसमें भी 198 रुपये वाले सभी फायदे मिलते हैं, बस वैलिडिटी ज्यादा होती है।
IFS मयंक अग्रवाल को सुशासन एवं अभिसरण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर किया गया नियुक्त, आदेश जारी
वहीं, अगर कोई OTT प्लेटफॉर्म्स के साथ ज्यादा फीचर्स वाला प्लान चाहता है, तो 445 रुपये का रिचार्ज एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें डेली 2GB डेटा, कॉलिंग, SMS के साथ 10 से अधिक OTT ऐप्स का एक्सेस भी मिलता है।
कुल मिलाकर, जियो का 198 रुपये वाला प्लान कम बजट में हाई-स्पीड डेटा और जरूरी सुविधाएं पाने वालों के लिए एक किफायती और असरदार विकल्प है।




