रायपुर। छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डधारियों को भी सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत केरोसिन उपलब्ध कराने का निर्देश जारी किया है। अगस्त माह के लिए राज्य को 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है, जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा।
Read Also- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED गिरफ्तारी के खिलाफ चैतन्य बघेल की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग से जारी पत्र में सभी जिलों के कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग, रायपुर को निर्देश दिए गए हैं। पत्र के अनुसार, अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारक इस योजना के पात्र होंगे। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को 1 लीटर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित और गैर-अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम 2 लीटर केरोसिन उपलब्ध कराया जाएगा। अगस्त माह के लिए आबंटित केरोसिन का उठाव 31 अगस्त तक करना अनिवार्य होगा।




