Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कोंडागांव गोलीकांड : ग्रामीण युवक घायल, पुलिस बोली मुठभेड़, कांग्रेस ने बताया फर्जी एनकाउंटर

    कोंडागांव गोलीकांड : ग्रामीण युवक घायल, पुलिस बोली मुठभेड़, कांग्रेस ने बताया फर्जी एनकाउंटर

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 16, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    कोंडागांव गोलीकांड : ग्रामीण युवक घायल, पुलिस बोली मुठभेड़, कांग्रेस ने बताया फर्जी एनकाउंटर

    कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कोंडागांव जिले के कन्हारगांव थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। 14 अगस्त की रात पुलिस की गोली से एक आदिवासी ग्रामीण युवक अभय नेताम घायल हो गया। उसकी जांघ में गोली लगी है और फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।

    पुलिस का दावा – नक्सल मुठभेड़ में हुआ घायल
    पुलिस के मुताबिक नालाझार गांव के पास नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम रवाना हुई थी। रात करीब 10:30 बजे 10-12 नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया और हथियार लूटने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें नक्सली भाग खड़े हुए। मौके से दो भारमार बंदूकें, नक्सली साहित्य और दवाइयाँ बरामद की गईं। इस मुठभेड़ में ग्रामीण युवक घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

    Read Also-  पार्सल बम कांड का खुलासा : पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की साजिश नाकाम, 7 आरोपी गिरफ्तार

    घायल युवक का आरोप – कहा था “मैं नक्सली नहीं हूं”
    वहीं गोली से घायल आदिवासी युवक अभय नेताम ने पुलिस की कहानी पर सवाल उठाए हैं। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जंगल में चिड़िया मारने गया था। बारिश होने पर वे लौट रहे थे, तभी जवानों ने रोका। जब वे मोटरसाइकिल धकेल रहे थे, तभी अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। अभय का कहना है कि उसने चिल्लाकर कहा था कि वह नक्सली नहीं है और उसे न मारा जाए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने फायरिंग की।

    परिवार और कांग्रेस का आरोप – “फर्जी मुठभेड़”
    घायल युवक के बड़े पापा विश्वनाथ नेताम और कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस की कार्रवाई को फर्जी मुठभेड़ बताया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि यह सिर्फ एक मुठभेड़ नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की गरिमा और न्याय से जुड़ा मामला है। उनका आरोप है कि पुलिस ने घटना के बाद परिवार पर चुप रहने का दबाव बनाया और सूचना छुपाई। कांग्रेस ने पीड़ित को एक करोड़ रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    Read Also-  CG NEWS: अगले हफ्ते ठप पड़ सकती है स्वास्थ्य सेवा, 18 अगस्त से NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

    भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
    भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और विधायक लता उसेंडी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह जनाधार बढ़ाने के लिए बेबुनियाद बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना का स्पष्ट स्पष्टीकरण दे चुकी है।

    निष्पक्ष जांच की मांग
    इस मामले ने कोंडागांव जिले में सियासी हलचल मचा दी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि घायल युवक को न्याय नहीं मिला तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार निष्पक्ष न्यायिक जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg kondagaon news cg news kondagaon kondagaon news kondagaon news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.