Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    July 25, 2026

    CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा

    July 25, 2026

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय
    • CGPSC भर्ती घोटाला : ED ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 7 दिन की रिमांड पर सौंपा
    • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले CM विष्णुदेव साय- राष्ट्रहित सर्वोपरि, उनका निर्णय प्रेरणादायी
    • शराब घोटाला केस: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की न्यायिक हिरासत 5 अगस्त तक बढ़ी
    • धमतरी में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 53 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    • धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में आए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बोले- इस्तीफा वापस लिया जाए
    • ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया
    • ‘देश के युवाओं ने सरकार को झुकाया’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले दीपक बैज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, July 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पार्सल बम कांड का खुलासा : पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की साजिश नाकाम, 7 आरोपी गिरफ्तार

    पार्सल बम कांड का खुलासा : पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की साजिश नाकाम, 7 आरोपी गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 16, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    छत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेशछत्तीसगढ़ पुलिस के 25 उप निरीक्षक बने निरीक्षक, DGP अरुण देव गौतम ने जारी किया पदोन्नति आदेश

    खैरागढ़। जिले के गंडई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है। एक युवक ने एकतरफा प्यार के जुनून में अपनी पूर्व प्रेमिका के पति को मारने की नीयत से पार्सल बम भेज दिया था। गनीमत रही कि समय रहते साजिश बेनकाब हो गई, वरना पूरा इलाका एक भीषण धमाके से दहल सकता था।

    गंडई निवासी अफसार खान के घर हाल ही में एक गिफ्ट पैक्ड पार्सल पहुंचा। पैकिंग से यह बिल्कुल नया होम थिएटर लग रहा था, लेकिन असामान्य रूप से भारी स्पीकर और टूटा हुआ पावर पिन देखकर अफसार को संदेह हुआ। पेशे से इलेक्ट्रिशियन होने के कारण उसने सावधानीपूर्वक स्पीकर खोला, तो भीतर से जिलेटिन की छड़ें, तार और डिटोनेटर निकल आए। स्थिति की गंभीरता भांपते ही अफसार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    Read Also-  जमीन विवाद में हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

    खबर मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया। जांच में स्पष्ट हुआ कि स्पीकर में छिपाया गया आईईडी इस तरह तैयार किया गया था कि बिजली से जोड़ते ही डिटोनेटर सक्रिय हो जाता और जोरदार धमाका होता। विस्फोट की स्थिति में स्पीकर का आवरण घातक छर्रों में बदलकर जानलेवा तबाही मचा देता।

    जांच में सामने आया कि इस साजिश का मास्टरमाइंड विनय वर्मा था। उसने इंटरनेट से ट्यूटोरियल देखकर आईईडी तैयार किया था। उसका मकसद अपनी पूर्व प्रेमिका के पति अफसार खान की हत्या करना था। लेकिन विनय इस साजिश में अकेला नहीं था। उसके साथ एक पूरा गिरोह काम कर रहा था, किसी ने फाइनेंस उपलब्ध कराया, किसी ने सप्लाई की व्यवस्था की, तो किसी ने पार्सल पर नकली इंडिया पोस्ट का लोगो तक तैयार किया। बम में इस्तेमाल जिलेटिन दुर्ग जिले की पत्थर खदानों से अवैध तरीके से लाया गया था।

    Read Also-  अगले हफ्ते ठप पड़ सकती है स्वास्थ्य सेवा, 18 अगस्त से NHM कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

    पुलिस ने इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 60 जिलेटिन स्टिक और 2 डिटोनेटर भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में आईईडी बनाने वाला, फाइनेंसर, सप्लायर, डिलीवरी में मददगार और फर्जी लोगो बनाने वाला शामिल हैं।

    पुलिस अधीक्षक लक्ष्य विनोद शर्मा ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक हत्या की साजिश को नाकाम करने का मामला नहीं है, बल्कि अवैध विस्फोटक आपूर्ति और आपराधिक नेटवर्क के बड़े गिरोह का पर्दाफाश भी है। सभी आरोपियों पर हत्या की साजिश, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    khairagarh crime news khairagarh latest news khairagarh news khairagarh news today khairagarh today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    शेयर मार्केट में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2 करोड़ से अधिक की ठगी, पति-पत्नी गिरफ्तार

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    अपहरण, लूट और हत्या मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद, 10-10 हजार का जुर्माना

    मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के ASP-DSP बदले, देखें पूरी सूची…

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.