कोरबा। शहर के मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक युवती ने कॉल पर बातचीत के दौरान गुस्से में आकर अपनी ही हाथ की नस काट ली। जानकारी के मुताबिक युवती काफी देर तक एटीएम के बाहर मोबाइल पर बात करती हुई इधर-उधर घूम रही थी। अचानक उसने जेब से ब्लेड निकाला और अपने दाएं हाथ पर लगातार 21 बार वार कर लिया।
घटना के बाद युवती मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुँचाया गया। फिलहाल युवती का इलाज जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।




