Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, ​​​​​​​रिपोर्टिंग के दौरान कबाड़ी और उसके साथियों ने की मारपीट, 3 गिरफ्तार

    पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, ​​​​​​​रिपोर्टिंग के दौरान कबाड़ी और उसके साथियों ने की मारपीट, 3 गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 22, 2024 अपराध No Comments2 Mins Read
    Latest Crime News in Bhilai
    Latest Crime News in Bhilai

    Latest Crime News in Bhilai: भिलाई के कचांदुर और ढौर के बीच सोमवार को हुए सड़क हादसे की कवरेज करने गए 3 पत्रकारों और उनके कार चालक से मारपीट की गई है। स्थानीय कबाड़ व्यापारी और उसके साथियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। जीवरा सिरसा पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार ने बताया कि, एक ट्रक चालक ने बाइक सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने वहां चक्काजाम कर बवाल किया था।

    हादसे को कवरेज करने गए थे
    Latest Crime News in Bhilai: जिसके बाद कवरेज करने गए रायपुर से एक टीवी चैन के पत्रकार अनमोल तिवारी, दुर्गेश साहू और उनकी कार का चालक कुलदीप गनवर भी पहुंचा था। वो लोग सोमवार शाम करीब 4 बजे दुर्घटना स्थल पर जाकर न्यूज कवर कर रहे थे। इसी दौरान पेशे से कबाड़ का व्यापारी और आदतन बदमाश राजू मांडले, दामेन दास मानिकपुरी और बघेल शराब के नशे में पहुंच गए।

    Read Also-  लिफ्ट के बहाने युवती को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

    दामेनदास मानिकपुरी ने उनसे कहा कि, उनकी रिकार्डिंग करो। इस पर चालक गनवर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद मानिकपुरी गनवर से गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के से मारपीट की। यह देख अनमोल और दुर्गेश उन्हें मना करने पहुंचे। इस पर राजू, मानिकपुर और बघेल सहित अन्य ने मिलकर तीनों को बुरी तरह मारा।

    Latest Crime News in Bhilai: वहां से वो लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद चौकी जेवरा सिरसा में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद एसपी और सीएसपी दुर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाम तक उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

    Read Also-  रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस से आकाश शर्मा मैदान में, सुनील सोनी से सीधी टक्कर

    जान बचाकर खेत में छिपते हुए भागे पत्रकार
    पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपी इतने नशे में थे कि, उन लोगों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। उन लोगों ने चाकू निकाला और तीनों को रस्सी से बांधकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान तीन पत्रकारों ने अपने आपको उनसे छुड़वाया और वहां भाग खड़े हुए। वो लोग अपनी जान बचाने के लिए धान और सब्जी के खेत में छिप गए। अपने साथियों को फोन कर पुलिस को बुलवाया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai bhilai crime news bhilai crime news cg bhilai latest news bhilai news bhilai news in hindi bhilai news latest durgbhilai latest news latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.