Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Latest News in Chhattisgarh: भिलाई नगर पालिक निगम के 3 कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में खलबली

    Latest News in Chhattisgarh: भिलाई नगर पालिक निगम के 3 कांग्रेस पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में खलबली

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 11, 2024 trending No Comments4 Mins Read
    Latest News in Chhattisgarh Durg

    Latest News in Chhattisgarh:  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता जाने के बाद पार्टी में गुटबाजी और असंतोष बढ़ता जा रहा है। अपने ही नेताओ से असन्तुष्ट होकर कांग्रेस से इस्तीफा देने के दौर भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम का चुनाव को अभी ढाई साल बचे हैं। लेकिन कांग्रेस की शहर सरकार पर अभी से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। क्योंकि कांग्रेस के दो पार्षदों की पहले ही सदस्यता समाप्त हो चुकी है और अब भिलाई नगर पालिक निगम के तीन कांग्रेसी पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को अपना इस्तीफा सौंपा है।

    इन पार्षदों ने सौंपा इस्तीफा
    Latest News in Chhattisgarh: 
    भिलाई नगर निगम के इन पार्षदों में वार्ड 3 के दो बार के पार्षद हरिओम तिवारी, वार्ड 6 के पार्षद रवि कुर्रे और वार्ड 9 की पार्षद रानू साहू ने शनिवार को महापौर नीरज पाल के बंगले में जाकर कांग्रेस के भिलाई जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को पार्टी से इस्तीफा सौंप दिया है। इस दौरान वहां भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल भी मौजूद थे। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी दी गई है। इससे पहले भी कांग्रेस के 10 पार्षदों ने महापौर नीरज पाल के खिलाफ मोर्चा खोला था। जिसका फोटो और पत्र भी मीडिया में वायरल हुआ था। लेकिन बाद में मामले को जिलाध्यक्ष तक ही दबा दिया गया।

    Read Also-  युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

    जिलाध्यक्ष बोले पार्षदों की नाराजगी दूर कर ली गई
    Latest News in Chhattisgarh:   सभी पार्षदों ने जब जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर को पार्टी से इस्तीफ़ा देने के लिए सम्पर्क किया। तब मुकेश चंद्राकर ने मेयर नीरज पाल के घर में भिलाई विधायक के साथ बैठक बुलाई। वहीं पर तीनो पार्षदों को बुलाया गया। तीनों पार्षदों ने वहां जाकर अपना-अपना इस्तीफा सौंप दिया। वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश चन्द्राकर का कहना है कि पार्षदों अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने को।लेकर नाराज थे, सभी पार्षदों से चर्चा कर ली गई है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोरोना योद्धाओं को सरकारी भर्तियों में मिलेगा 10 नम्बर का बोनस अंक

    नाराज पार्षद हरिओम बोले- नहीं होगा फैसला वापस
    पार्षद हरिओम तिवारी ने बताया की उन्होंने अन्य दो पार्षदों के साथ इस्तीफा सौंप दिया है। जिलाध्यक्ष ने तीन दिन तक विचार विमर्श के बाद इस पर फैसला करने का समय मांगा है। लेकिन वे अपने फैसले को वापस नहीं लेंगे। उनके इस बैठक के बाद लगातार उनके मोबाइल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के फोन आने लगे थे। इस मान मन्नौवल से परेशान होकर तीनो पार्षदों ने अपना फोन ही बंद कर दिया था।

    Read Also-  सरकारी नौकरी का लालच तीन युवकों को पड़ी भारी, फर्जी ज्‍वाइिंनग लेटर देकर जालसाजों ने ठगे 12.48 लाख, आरोपी फरार….

    वर्तमान में भिलाई निगम की दलीय समीकरण
    भिलाई नगर पालिक निगम में भाजपा के 24 पार्षद हैं। वहीं सत्ता पक्ष पर बैठी कांग्रेस के पास 37 और निर्दलीय मिलाकर कुल 46 पार्षद थे। लेकिन फिलहाल निगम में कांग्रेस के दो पार्षदों की सदस्यता फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में समाप्त हो चुकी है। इसके बाद इनके पास निर्दलीय सहित कुल संख्या 44 पार्षद हैं। एमआईसी की बैठक के बाद से निर्दलीय में से 4 पार्षद और भाजपा के समर्थन में आ खड़े हुए हैं। ऐसे में भाजपा (विपक्ष) के 28 और कांग्रेस (सत्ता पक्ष) के पास 40 पार्षद हैं।

    यदि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले तीनो पार्षद भाजपा में शामिल होते हैं तब तो भाजपा के पास संख्या बढ़कर 31 और कांग्रेस के पास मात्र 37 पार्षद रह जाएंगे। ऐसे में यदि विपक्ष की भाजपा शहर सरकार में महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाये तब उन्हें बहुमत सिद्ध करने के लिए 10 पार्षदो को अपने पाले में लाना होगा, या क्रॉस वोटिंग कराना होगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh hindi news chhattisgarh latest hindi news chhattisgarh latest news chhattisgarh news chhattisgarh news in hindi chhattisgarh news today latest news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल

    बीजेपी MLA अजय चंद्राकर की टीएस बाबा को एडवाइस; इशारे-इशारे में कांग्रेस छोड़ भाजपा आने दिया न्योता

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.