Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » CG News Today: युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

    CG News Today: युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 11, 2024 दुर्ग संभाग No Comments3 Mins Read

    CG News Today: खैरागढ़ जिले में पिकनिक के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है. दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए युवक की आमनेर नदी में डूबने से मौत हो गई. यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब 20 वर्षीय युवक पियूष आर्या अपने चार दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को बरामद कर लिया है. यह घटना गातापार जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत वनांचल में स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट की है.

    जानकारी के अनुसार, पियूष आर्य सिविल लाइन निवासी शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कार से लांजी मुख्य मार्ग स्थित पर्यटन स्थल कुकरापाट पहुंचा था. इस दौरान पियूष अपने दोस्तों के साथ आमनेर नदी में नहाने उतरा. जहां लगभग 2:30 बजे दोपहर पियूष नदी की गहराई में डूब गया. दोस्तों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की और आसपास मदद की गुहार लगाई लेकिन तब तक पियूष नदी में गुम हो चुका था.

    Read Also- प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    CG News Today: घटना की जानकारी कुकरापाट मंदिर के पुजारी को मिलने के बाद गातापार जंगल पुलिस को इसकी सूचना दी गई. जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को कुकरापाट बुलाया गया है लेकिन युवक का शव नहीं मिल पाया है. वहीं घटना की सूचना पर पियूष के परिजन, पड़ोसी और सहयोगी मौके पर मौजूद रहे. पूरी रात एसडीआरएफ, नगरसेना और पुलिस के जवानों ने नदी में डूबे युवक के शव की खोज की. जिसके बाद आज सुबह करीब 6 बजे गोताखोरों ने पियूष का शव बरामद कर लिया है.

    बताया जा रहा है कि कुकरापाट से होकर बहने वाली आमनेर नदी में इन दिनों भारी वर्षा के कारण गहरा जल भराव है. पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों को कुकरापाट मंदिर के पुजारी ने नदी में नहाने से मना किया था लेकिन वे नहीं माने. बावजूद इसके पुजारी ने हिदायत दी थी कि कमर से नीचे पानी में कोई न उतरे लेकिन युवकों ने पुजारी की बात नहीं मानी और एक युवक की आमनेर नदी गहराई में डूबने से उसकी मौत हो गई.

    Read Also- स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

    CG News Today: इस घटना के बाद खैरागढ़ सिविल लाइन सहित पूज्य सिंधी समाज में शोक की लहर दौड़ गई है. बता दें कि मृतक पियूष खैरागढ़ के प्रतिष्ठित कारोबारी विकास आर्या का भतीजा है. फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg news today cg today news chhattisgarh news live today chhattisgarh news today chhattisgarh today news news today raipur news today today news today news raipur
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    जनता ने निभाई जिम्मेदारी, पुलिस ने टाली ड्यूटी: मासूम के मामले में दो निलंबित

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.