Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गर्भवती को कांवड़ पर बैठाकर 6KM पैदल चले परिजन….सरगुजा के खामखूंट गांव में 3 माह से बिजली नहीं,  सड़क और पानी की भी समस्या

    गर्भवती को कांवड़ पर बैठाकर 6KM पैदल चले परिजन….सरगुजा के खामखूंट गांव में 3 माह से बिजली नहीं,  सड़क और पानी की भी समस्या

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 21, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Latest News in Surguja
    Latest News in Surguja

    Latest News in Surguja: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फिर सुविधाओं के अभाव का वीडियो सामने आया है। खामखूंट गांव में पहाड़ी कोरवा (विशेष सरंक्षित जनजाति) की गर्भवती महिला को उसके परिजन कांवड़ पर बैठाकर 6 किलोमीटर पैदल चले। जंगल के रास्ते पहाड़ियों पर लाठी के सहारे उतरे, फिर जाकर उन्हें एंबुलेंस मिली। किसी तरह डिलीवरी तो हुई लेकिन बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने खुद इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला उदयपुर ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र का है।

    खामखूंट गांव में सड़क, बिजली और पानी की समस्या है, गांव में तीन महीने से बिजली नहीं है। गांव वालों ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

    Read Also-  घर बैठे-बैठे इस तरह हासिल करें आभा हेल्थ कार्ड, फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

    2 घंटे में 6 किमी पैदल चले
    Latest News in Surguja:  ग्राम पंचायत सितकालो के खामखूंट गांव में करीब 16 कोरवा जनजाति परिवार रहता है। यहां अर्जुन की पत्नी सुंदरी पहली बार गर्भवती हुई। गांव की मितानिन नईहारो ने अस्पताल में डिलीवरी कराने के लिए प्रेरित किया। तब अर्जुन और उसकी पत्नी सुंदरी तैयार हुए।

    शनिवार को डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल लेकर जाना था, लेकिन खामखूंट से बटपरगा तक पहाड़ी इलाका होने के कारण सड़क नहीं बनी है। इसके चलते गर्भवती महिला के भाई कुंदू और उसके ससुर पनिक राम ने एक झलगी (कांवड़) बनाया। इसे लेकर खामखूंट से बटपरगा तक 6 किमी का सफर 2 घंटे में पूरा किया।

    Read Also-  SECL खदान में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, मचा हड़कंप

    नर्स ने कराई डिलीवरी
    Latest News in Surguja:  इसके बाद बटपरगा से एंबुलेंस में 16 किलोमीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदमा लाया गया। यहां शाम 4 बजे नर्स ने डिलीवरी कराई लेकिन बच्चे की हालत नाजुक थी। इसके बाद बच्चे को रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    सोलर भी तीन महीने से खराब
    गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी है। सोलर पैनल लगवाया गया है, जो पिछले तीन महीने से खराब है। इसके कारण कारण गांव में अंधेरा पसरा रहता है। यहां के लोगों का कहना है कि, जिम्मेदारों को कई बार सुधार कराने की गुहार लगाई गई है।

    Read Also-  रायपुर में अफीम के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, बाजार के पास अफीम बेचने के लिए कर रहा था ग्राहक की तलाश

    गांव के लोग ढोढ़ी का पानी पीने मजबूर
    गांव के ग्रामीणों ने बताया कि, पीने से लेकर खाने और नहाने के लिए ढोढ़ी (जलाशय) और कुएं पर निर्भर हैं। यहां बारिश के दिनों में पानी मटमैला हो जाता है। लोग बीमार पड़ते हैं, तब भी जंगल से जड़ी बूटी खाकर इलाज करते हैं। गांव तक सड़क नहीं बनने के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है।

    कई बार अधिकारियों से की गई शिकायत
    उपसरपंच कृपाल यादव ने कहा कि, गांव के दो-तीन मोहल्ले में कोरवा जनजाति के लोग निवास करते हैं। खामखूंट में बसे लोगों के लिए कई बार सरकारी दफ्तर पहुंचकर समस्याएं बताई। पीएम जन मन में सर्वे करवा कर भेजा गया है, लेकिन अभी तक काम चालू नहीं हो सका है।

    Read Also-  इंडियन बैंक के एटीएम को लूटने का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

    वन विभाग का एरिया, इसलिए सड़क बनाने में समस्या
    जनपद सीईओ वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि, ये वन विभाग का इलाका है। पीएम जन मन में प्रस्तावित कर भेजा गया है। यहां आवागमन को लेकर विषम परिस्थिति है। इस कारण पीएम आवास सहित अन्य सरकारी कामकाज भी यहां नहीं हो पा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    ambikapur latest news cg latest news latest breaking news on surguja latest hindi news latest news latest news on surguja rape news in surguja sarguja news surguja surguja latest news surguja news surguja news cg
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.