गरियाबंद। जिले के छुरा ब्लॉक के ग्राम पंडरीपानी डिही में मुर्गियों को निवाला बनाने के बाद वापस लौट रहा तेंदुआ कुएं में जा गिरा। तेंदुए की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि तेंदुआ कुएं की संकरी दीवार से दुबरकर बैठा हुआ है। जो कि काफी डरा सहमा है। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई । जानकारी के मुताबिक देर रात तेंदुआ मुर्गियों के शिकार के लिए बैगा परिवार के घर पहुंचा।
शिकार के बाद तेंदुआ वापस जंगल की ओर लौट रहा था। लेकिन काफी अंधेरा होने की वजह से तेंदुआ कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों के मुताबिक. जंगल में पानी के स्त्रो सूख गए हैं. पानी की तलाश में जंगली जानवर रहवाली इलाकों में पहुंच रहे हैं. जिससे लोगों को भी खतरा बना हुआ है. फिलहाल इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है.
जम्मू कश्मीर के इन इलाकों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, एहतियातन लिया गया फैसला




