अंबिकापुर। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ भर में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। आबकारी आयुक्त के निर्देश के बाद कलेक्टर सरगुजा ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि इस दिन जिले की सभी शराब दुकानें और मदिरा भंडार पूर्णतः बंद रहेंगे।
Read Also- चॉइस हॉलीडेज को मिला बेस्ट टूर ऑपरेटर अवॉर्ड, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने किया सम्मानित
जारी आदेश के अनुसार जिले की देशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें, विदेशी कम्पोजिट मदिरा दुकानें, प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानें, संलग्न अहाता, एफ.एल. 8 एवं मद्य भंडार बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, मद्य का विक्रय, परिवहन और परोसना भी सख्ती से प्रतिबंधित रहेगा।
Read Also- रायपुर में विकास की नई ऊंचाइयों की शुरुआत, पश्चिम विधानसभा में 4 महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात
गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने भारत को स्वतंत्र कराने में अहम योगदान दिया था। उनके सम्मान में हर साल इस दिन को शुष्क दिवस घोषित कर शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाती है।




