दुर्ग। जिले का एक कब्बडी प्लेयर इंस्टाग्राम में लाइव आकर सुसाइड कर लिया। 17 साल के लक्की का शव बिलासपुर के जंगल में पेड़ पर रस्सी से फंदा बनाया और झूल गया। इस दौरान 22 लोग उसे लाइव देखते रहे और उसे रोकने का प्रयास किया। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।
हालांकि, जहां फांसी लगाई गई है वो जंगल जैसा इलाका लग रहा है। ऐसे में उसकी करेक्ट लोकेशन नहीं पता चल पाई है। दुर्ग पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।
नगरीय निकायों के कार्यों में आई कसावट, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आयुक्तों व सीएमओ को सुबह भ्रमण कर निरीक्षण के दिए थे निर्देश
फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। सुसाइड से पहले उसने अपने पापा को मैसेज किया कि बिलासपुर के जंगल आकर मुझे खोज लेना। मामले में दुर्ग पुलिस का कहना है कि उसे बिलासपुर के हर क्षेत्र में खोज लिया गया, लेकिन ना तो उसका कहीं शव मिला है और ना ही उसका कोई पता चल रहा है।




