नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देश में 7 चरणों में वोटिंग होगी, पहला मतदान 19 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 जून को होगी। मुख्य चुनाव आय़ुक्त ने कहा कि हमारे पास 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे. उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं। साथ ही कहा कि हम मतदाता सूची बनाने और सुधार की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों का सहयोग लेते हैं। ड्राफ्ट रोल दिखाकर राय लेकर हमने सबसे सॉलिड मतदाता सूची तैयार की है।
![]()
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमालय से समुद्र तक और रेगिस्तान से बारिश वाले पूर्वोत्तर तक बूथों पर एक जैसी सुविधा होगी। 85 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वोटर या दिव्यांग वोटर के घर फॉर्म भिजवाएंगे, ताकि वो घर से वोट डाल सकें. बूथ पर वो आएंगे तो उनको आयोग वोलेंटियर सहयोग करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीईसी ने कहा कि चुनाव के बाद मतदान केंद्र पर कचरा नहीं होगा। कार्बन फुट प्रिंट सबसे कम होगा। केवाईसी, वोटर हेल्प लाइन और सी विजिल एप सबवोटर कार्ड से बूथ, उम्मीदवारों की जानकारी मिलेगी। कॉन्ट्रेक्ट स्टाफ या वॉलंटियर चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे।




