Khabarwaad Bemetara: बेमेतरा जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। वही अब जिले में 750 मतदान केंद्रों में मतदान की प्रक्रिया पूर्ण कराने के पश्चात मतदान दलों की वापसी शुरू हो गयी है। वही अब पोलिंग बूथ से मतदान दल बेमेतरा कृषि उपज मंडी परिसर में बनाये गए स्ट्रांग रूम पहुंच रही है।
read also: महुआ के पेड़ पर लटकता मिला मां और नाबालिग बेटे का शव, हत्या या आत्महत्या ? पुलिस जांच में जुटी
वही कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि आज मतदान था और मतदान पूर्ण होने के बाद जिले बेमेतरा 750 बूथ टीम वापसी कर रहे हैं और जिले में लगभग 71% मतदान हुआ है। वहीं एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि बेमेतरा जिले में 750 मतदान केंद्र हैं। जिसमें हाफ सेक्सन में 50 टीम लगाई गई थी, जो सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। अब सभी बूथ से टीम वापसी कर रहे हैं।




