Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, April 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप मामले में फिर हुई बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, कॉर्पोरेट बैंक खाता के जरिए रकम को दुबई करते थे ट्रांसफर, 100 फोन और 500 सिम कार्ड जब्त

    Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप मामले में फिर हुई बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार, कॉर्पोरेट बैंक खाता के जरिए रकम को दुबई करते थे ट्रांसफर, 100 फोन और 500 सिम कार्ड जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 9, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Mahadev Satta App Case EOW

    Mahadev Satta App Case: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने महादेव सट्टा एप के ओटीपी सेंटर संचालित करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बिहार और छत्तीसगढ़ के तीन सेंटर संचालक प्रमुख दुबई में बैठे महादेव सट्टा के प्रमोटर के लिए सेतू का काम करते थे। भिलाई निवासी अतुल सिंह, विश्वजीत राय और बिहार के रोहतास निवासी भारत ज्योति पांडेय को गिरफ्तार किया गया है।

    ओटीपी सेंटर का भंडाफोड़ करने जांच एजेंसी ने राज्य के अलावा बिहार, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के एक दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापे की कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों के तार सीधे दुबई से जुड़े हुए हैं। इनके कब्जे से 100 से ज्यादा मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ 500 से अधिक सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। ईओडब्ल्यू ने आरोपियों को छह दिन की रिमांड पर लिया है।

    Read Also-  इस दिन पूरे प्रदेश में बंद रहेगी शराब दुकान, बेचते पकड़े गए तो होगी कड़ी कार्रवाई…

    Mahadev Satta App Case:  जांच एजेंसी के अनुसार, देशभर में चलने वाले पैनल से जुड़े हुए वाट्सएप नंबर अलग-अलग राज्यों में सेंटर बनाकर रखे गए हैं, जिन्हें ओटीपी सेंटर के नाम से जाना जाता है। इन्हें फिजिकल सिम को रिचार्ज करने और ओटीपी प्राप्त करने के लिए रखा गया है, जबकि इन नंबरों का वाट्सएप दुबई के हेड ऑफिस से ऑपरेट किया जाता है।

    Mahadev Satta App Case:  इन नंबरों को महादेव बुक से जुड़े हुए अलग-अलग प्लेटफार्म रेड्डी अन्ना, फेयर प्ले, लोटस, लायन बुक, डायमंड बुक, सीबीटीएफ बुक, अंबानी बुक आदि के कस्टमर केयर नंबर के नाम से जाना जाता है। इन नंबरों के वाट्सएप में मैसेज करने से ऑटो जनरेटेड मैसेज प्राप्त होते हैं कि किस एकाउंट में पैसे भेजने हैं? कैसे सट्टा खेलने के लिए आईडी मिलेगी?

    Read Also-  CG में 5 जिलों के रजिस्ट्री दफ्तरों में दस्तावेजों की जांच में पायी गई गड़बड़ी, 1 करोड़ रूपए की राजस्व हानि

    राशि भेजने कार्पोरेट अकाउंट
    ओटीपी सेंटर चलाने वाले दुबई रकम ट्रांसफर करने ऊंची कमीशन पर कॉर्पोरेट बैंक खाते (ऐसे बैंक खाते, जिनमें अनलिमिटेड यूपीआई पेमेंट हो सकते हैं) भी दिए जाते थे। पुलिस के साथ जांच एजेंसी ने अब तक महादेव सट्टा के आरोप में जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके द्वारा सेविंग और करंट अकाउंट से पैसे ट्रांसफर किए जाते रहे हैं।

    500 पैनल की मिली जानकारी
    आरोपियों से देशभर में संचालित महादेव सट्टा के पांच सौ पैनल ऑपरेटर से जुड़े होने की जानकारी मिली है। जांच एजेंसी की इस तरह की यह पहली कार्रवाई है, जिसमें किसी सेंटर के माध्यम से पैनल से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bhilai mahadev satta ed case on mahadev betting app madadev satta app mahadev app news mahadev satta app mahadev satta app case mahadev satta app news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा

    मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.