वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा 29 जून को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा और 1 जुलाई तक यहीं रहेगा। चंद्रमा मन, मस्तिष्क और जल तत्व के कारक माने जाते हैं। सिंह राशि में पहले से ही मंगल ग्रह विराजमान हैं, ऐसे में चंद्र और मंगल की युति से **महालक्ष्मी राजयोग** बन रहा है।
कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, चालक की मौके पर मौत, 15 की हालत गंभीर
यह शुभ योग धन, समृद्धि, करियर, व्यापार और रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह योग चार राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशिवालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वेतनवृद्धि या प्रमोशन की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी और करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।
कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह योग लाभकारी है। रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे और प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
वृश्चिक राशिके लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। पुराने कर्जों से राहत मिल सकती है। मानसिक रूप से शांति बनी रहेगी और आर्थिक लाभ संभव है।
मकर राशिवालों के लिए यह योग करियर और व्यापार में उन्नति लेकर आएगा। बड़ी डील मिलने की संभावना है। साथ ही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से रिश्ते मजबूत होंगे।
यह महालक्ष्मी योग कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति और जीवन में खुशहाली का संकेत लेकर आ रहा है।




