महासमुंद। जिले में रेत के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोकथाम के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। महासमुंद विकासखंड के ग्राम बरबसपुर में खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने गांव के सरपंच, कोटवार और ग्रामीणों की मौजूदगी में अवैध रेत भंडारण की जब्ती की कार्रवाई की।
सुकमा सीमा से सटे आंध्र के जंगल में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़, सेंट्रल कमेटी मेंबर समेत तीन नक्सली ढेर
जांच के दौरान पाया गया कि गांव में 43 भू-स्वामियों की निजी भूमि और 14 शासकीय भूमि पर अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया है। इस मामले में 43 भू-स्वामियों पर कुल 54 लाख रुपये से अधिक का अर्थदंड लगाया गया है, जबकि शासकीय भूमि पर अवैध भंडारण के लिए 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपये का भारी भरकम जुर्माना अधिरोपित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और भंडारण पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।




