KHABARWAA. छत्तीसगढ़ में भाजपा को सत्ता दिलाने में महतारी वंदन योजना को महत्वपूर्ण माना जाता है, विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने कांगेस का किला तोड़ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में बहुत सी घोषणा की थी जिसमे महिला मतदाताओ को अपने पाले में लाने के लिए महतारी वंदन योजना का बड़ा दाव खेला गया था इसके जरिये हर महिला को सालाना 12000 रु. देने की घोषणा की गई थी. माना जाता है कि इस योजना ने महिलाओ को साधने में कामयाबी हासिल की जिसकी वजह भाजपा एकबार फिरसे सत्ता मे वापसी करने में सफल रही. सत्ता में आने के बाद वादे के मुताबिक भाजपा सरकार महिलाओ को महतारी वंदन योजना की राशी महिलाओ को देने की तैयारी में है. बता दे इस योजना का लाभा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख से अधिक महिलाओ ने फॉर्म भरा है. जिसका प्रथम किश्त की राशि ठीक लोकसभा चुनाव के पूर्व जारी किया जाना है.
पीएम मोदी करेंगे महतारी वंदन की पहली किश्त राशि जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की प्रथम किश्त की राशि याने प्रत्येक पात्र महिलाओ को 1000 रु. जारी करेंगे. यह कार्यक्रम लोकसभा चुनाव के ठीक पहले आयोजित किया जा रहा है, जानकारों की माने तो यह विधानसभा कि तरह लोकसभा में भी महिला वोटरों को साधने में भाजपा के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित होगा. वही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस में भाजपा प्रदेशभर में कार्यक्रम कर लाखो महिलाओ को जुटाने में लगी है.
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पुरुष मतदाता से अधिक 1,02,39,410 (1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410) महिला मतदाता है. महतारी वन्दन योजना के जरिये महिलाओ ने भाजपा पर भरोसा किया था उन्हें लोकसभा से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली पहली किश्त जारी करेंगे. माना जा रहा है भाजपा की यह योजना विधानसभा के बाद अब छत्तीसगढ़ लोकसभा में भाजपा को बढ़त दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाली है.




