रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने छह मंत्रियों के जिले के प्रभार में बड़ा फेरबदल किया है। यह आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया।
आदेश के अनुसार, डिप्टी मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले का प्रभार सौंपा गया है।
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का प्रभार सौंपा गया है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती, और मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।




