Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना

    May 9, 2026

    युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू

    May 8, 2026

    व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमनार में पेलमा कोयला खदान का विरोध, यूथ कांग्रेस ने अदाणी ग्रुप पर साधा निशाना
    • युवा कांग्रेस में संगठनात्मक सरगर्मी तेज, सदस्यता अभियान के साथ चुनावी तैयारियां शुरू
    • व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी, पीठाधीश्वर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, May 14
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर हादसा मामला: तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई, चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवा समाप्त

    माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर हादसा मामला: तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई, चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवा समाप्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 9, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    माना एयरपोर्ट हेलीकॉप्टर हादसा मामला

    रायपुर। राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट पर 12 मई 2022 को हुए शासकीय हेलीकॉप्टर अगस्ता A109E की क्रैश लैंडिंग मामले में तीन साल बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। इस हादसे में पायलट कैप्टन एपी श्रीवास्तव और कैप्टन गोपालकृष्ण पांडा की दर्दनाक मौत हो गई थी। अब इस मामले में लापरवाही के लिए जिम्मेदार माने जा रहे तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वर्तमान में वे राज्य विमानन विभाग में मुख्य सलाहकार के पद पर कार्यरत थे।

    Read Also-  वित्तीय अनियमितता मामले में कार्रवाई, CMO को कारण बताओ नोटिस जारी

    हादसे के समय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने न तो किसी तरह की जांच के आदेश दिए थे और न ही किसी अधिकारी पर कार्रवाई की थी। इसके उलट सरकार ने चीफ पायलट पंकज जायसवाल को पदोन्नत करते हुए तीन लाख रुपये मासिक वेतन पर मुख्य सलाहकार नियुक्त कर दिया था। इस फैसले पर उस समय भी सवाल उठे थे, लेकिन सरकार ने चुप्पी साधे रखी।

    Read Also-   डॉक्टर हुआ साइबर फ्रॉड का शिकार, ज्यादा मुनाफा कमाने की लालच में गवाएं 63 लाख रुपये

    इस हादसे की तकनीकी जांच के लिए डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीम रायपुर पहुंची थी। जांच पूरी होने के बाद तीन महीने पहले DGCA ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि माना एयरपोर्ट पर शासकीय हेलीकॉप्टर का मेंटेनेंस सिस्टम बेहद लचर था। जरूरी कलपुर्जे समय पर बदले नहीं जा रहे थे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही थी।

    Read Also-  OnePlus Buds 4 भारत में लॉन्च, 45 घंटे बैटरी और एडवांस ANC फीचर के साथ कीमत ₹5,999 से शुरू

    DGCA की इस रिपोर्ट को लंबे समय तक सार्वजनिक नहीं किया गया। लेकिन हाल ही में जब यह रिपोर्ट मीडिया के माध्यम से सामने आई, तो पूरे विमानन विभाग में हलचल मच गई। रिपोर्ट के उजागर होने के बाद राज्य सरकार ने मामले की आंतरिक जांच शुरू की और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की समीक्षा की गई। जांच में तत्कालीन चीफ पायलट पंकज जायसवाल की लापरवाही सामने आने पर उनके अनुबंध को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur news raipur news cg raipur news hindi raipur news live raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    रायपुर–बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक ने बस को मारी जोरदार टक्कर, 4 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.